MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • मालकिन का रेप-मर्डर होते देखता रहा तोता, कोर्ट में गवाही के दौरान दोहराए महिला के शब्द- प्लीज, मुझे छोड़ दो

मालकिन का रेप-मर्डर होते देखता रहा तोता, कोर्ट में गवाही के दौरान दोहराए महिला के शब्द- प्लीज, मुझे छोड़ दो

हटके डेस्क: आपने हर तरह के गवाह सुने होंगे लेकिन कभी किसी तोते को संगीन जुर्म के खिलाफ गवाही देते सुना है? मामला 2018 में अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूस आर्यस का है, यहां एक 46 साल की महिला एलिजाबेथ टोलेडो के साथ दो व्यक्तियों ने रेप किया और जान से मार दिया। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये। यह घटना घर पर पिंजरे में बंद तोते ने देख ली। घटना के बाद तोता अपनी मालकिन के  द्वारा बोले गए आखिरी शब्द (नो, प्लीज लेट मी गो) दोहरा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने तोते की आवाज सुनी और घर के अंदर गया तो उसे महिला की लाश दिखी। पुलिस ने मामला दर्ज किया और 51 साल के मिगूल स्टरनिनो रोलोन और 52 साल के जॉर्ज राउल अल्वरेज नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब जाकर पुलिस ने तोते के बयान को सबूत के तौर पर पेश किया है। इस अजीबोगरीब हत्या की गवाही इन दिनों चर्चा में है... 
 

Asianet News Hindi | Updated : May 28 2020, 11:22 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

2018 में हुई इस हत्या में जिस महिला को मारा गया, उसका नाम एलिजाबेथ टोलेडो बताया गया। पुलिस को महिला की लाश फर्श पर मिली थी। 

28
Asianet Image

महिला ने एक तोता पाल रखा था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि तोता अपनी मालकिन की बातों को अक्सर दोहराता था।

38
Asianet Image

2018 में पुलिस ने एलिजाबेथ की बॉडी उसके घर से बरामद की। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपियों मिगूल रोलोन और जाॉर्ज राउल को गिरफ्तार कर लिया।

48
Asianet Image

पुलिस को महिला के शरीर पर जो दांत के निशान मिले थे, वो दोनों आरोपियों के डीएनए से मैच हो गया है। जिसके बाद आरोप सिद्ध हो चुके हैं। 

58
Asianet Image

इस मर्डर केस में एक ख़ास चीज जिसने दुनिया का ध्यान खींचा वो थी तीते की गवाही। जी हां, इस मर्डर केस में एक तोते ने गवाही दी। इस तोते ने अपनी मालकिन का रेप होते देखा था। 

68
Asianet Image

जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तोता अपनी मालकिन के आखिरी शब्द दोहरा रहा था। महिला अपने आखिरी समय में खुद को छोड़ देने की गुहार लगा रही थी। पुलिस ने तोते का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया। 
 

78
Asianet Image

पुलिस ने तोते के बयान को सबूत के तौर पर पेश किया। महिला उसी अपार्टमेंट में तीन लोगों के साथ रहती थी। 

88
Asianet Image

पुलिस ने डीएनए के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और यह साबित किया कि पहले दोनों ने महिला का रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories