- Home
- Viral
- खूबसूरत दिखने के जुगाड़ में जोकर बन गई महिला, दर्दभरे ट्रीटमेंट को लेने में बहा दिए लाखों रुपए
खूबसूरत दिखने के जुगाड़ में जोकर बन गई महिला, दर्दभरे ट्रीटमेंट को लेने में बहा दिए लाखों रुपए
हटके डेस्क: दुनिया में कई तरह के सनकी लोग मौजूद हैं। खूबसूरती के लिए ये किसी भी हद तक चले जाते हैं। कई बार तो इस सनक में ये अपना नुकसान कर बैठते हैं। तारीफ होने की जगह इनका मजाक ही बन जाता है। अब इस इंस्टाग्राम मॉडल को ले लीजिये। इस महिला को अपने गाल काफी बड़े चाहिए थे। इसके लिए वो बीते तरह सालों से अपने गालों में फिलर्स डलवा रही थी। लेकिन आज इसके चेहरे की हालत ऐसी हो गई है जिसे देखकर सब हंस पड़ते हैं। उसका चेहरा भद्दा दिखने लगा है। महिला के नाम हालांकि एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। वो है दुनिया की सबसे बड़े गालों वाली महिला का रिकॉर्ड। लेकिन महिला के हिसाब से उसके गाल अभी काफी छोटे हैं। वो अभी इन्हें और बड़ा करना चाहती है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी गालों वाली इंस्टाग्राम स्टार से। महिला का नाम अनस्तास्या पोकरिश्चुक है। वो बीते तरह सालों से अपने गालों में फिलर्स डलवा रही है।
उसके गाल इतने बड़े हो चुके हैं कि ऐसा लगता है जैसे उसने गालों में छोटे बॉल्स डाल दिए हैं। लेकिन 39 साल की ये मॉडल अभी भी अपने गालों से खुश नहीं है। उसे अभी और बड़े गाल चाहिए
उसने लोगों के साथ शेयर किया कि भले ही लोगों को लगता है कि उसके गाल काफी बड़े हैं लेकिन वो अपने गालों के साथ खुश नहीं है। अभी उसे और बड़े गाल चाहिए।
मूल रूप से यूक्रेन की रहने वाली अनस्तास्या ने सबसे पहली बार 26 की उम्र में गालों में फिलर्स डलवाए थे। इसके चार साल बाद उसने इसकी काउंटिंग करनी बंद कर दी।
उसने बताया कि जब सबसे पहली बार उसने गालों में फिलर्स डलवाए थे, उसके बाद के रिजल्ट्स देख वो खुश हो गई थी। इसके बाद उसने फिलर्स भरवाना बंद नहीं करवाया।
अब तो वो खुद ही गालों में इंजेक्शन ले लेती है। इसने माना कि कई लोगों को उसका चेहरा अजीब लगता है लेकिन इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। अनस्तास्या लगातार बोटॉक्स भी लेती रहती है।
अनस्तास्या अपने होठों और मुंह के किनारों में भी फिलर्स भरवा चुकी हैं। इस चेहरे की वजह से इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 20 हजार फॉलोवर्स हो गए हैं। उनके लिए वो कई सेल्फी पोस्ट करती रहती हैं।
अब अनस्तास्या अपनी बॉडी में कई और बदलाव करना चाहती है। इसमें ब्रेस्ट सर्जरी भी शामिल है। अपनी बॉडी पर अभी तक लाखों खर्च करने के बाद भी वो संतुष्ट नहीं हुई हैं। अभी इसमें और पैसा बहाने की तैयारी में हैं।