MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • सरकार का ऐलान: लॉकडाउन में अभी नहीं खुलेंगे रेस्त्रां, विरोध में बावर्चियों ने कपड़े उतार किया धरना-प्रदर्शन

सरकार का ऐलान: लॉकडाउन में अभी नहीं खुलेंगे रेस्त्रां, विरोध में बावर्चियों ने कपड़े उतार किया धरना-प्रदर्शन

हटके डेस्क: कोरोना वायरस के कारण दुनिया के कई देश पिछले कई महीनों से लॉकडाउन हैं। देश की दुकानें, स्कूल-कॉलेज, ऑफिस, रेस्त्रां सबकुछ बंद। इस लॉकडाउन में अब लोगों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। सरकार ने गरीबों की मदद की घोषणा तो की लेकिन ऐसे कई लोग हैं जिनतक मदद नहीं पहुंची। ऐसी में अब कई देश धीरे-धीरे लॉकडाउन में छूट दे रहे हैं। इनमें रूस भी शामिल है। हालांकि, यहां सिर्फ जरुरी चीजों में ही छूट दी जा रही है। इस बीच रशियन गवर्नमेंट ने घोषणा की है कि अभी देश के रेस्त्रां नहीं खोले जाएंगे। इस घोषणा के बाद देश के रेस्त्रां के ओनर्स और शेफ ने काफी अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कपड़े उतारकर प्रोटेस्ट किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 11 2020, 04:38 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

रूस के शेफ ने प्रेसिडेंट पुतिन ने लॉकडाउन को लेकर कुछ घोस्नाएं की। इसमें उन्होंने कहा कि फिलहाल देश के रेस्त्रां नहीं खोले जाएंगे। इसके बाद वहां विरोध का सिलसिला शुरू हो गया। 

29
Asianet Image

रशियन शेफ्स ने इस घोषणा के विरोध में कपड़े उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। ऐसा उन्होंने सरकार पर रेस्त्रां खोलने के लिए प्रेशर बनाने के लिए किया। 

39
Asianet Image

रूस में 28 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है। तबसे ही यहां के सारे रेस्त्रां बंद हैं। शेफ्स का  कहना है कि अगर वो कोरोना से बच जाएंगे तो अब वो गरीबी से मर जाएंगे।  

49
Asianet Image

ऐसे में रूस के सैंकड़ों शेफ्स ने ब्युड धरना-प्रदर्शन किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।  उन्होंने कपड़े उतारकर उसे अच्छे से बर्तनों से सजाकर पोस्ट की है। 
 

59
Asianet Image

इन शेफ्स का कहना है कि वो न्यूड हैं क्यूंकि उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। जो भी सेविंग्स थी, वो इन दो से तीन महीनों में खत्म हो गई। अब उनके पास भूखे मरने की नौबत आ गई है। 

69
Asianet Image

मास्को में धीरे-धीरे सबकुछ खोला जा रहा है। इसमें शॉपिंग मॉल्स, बुक स्टोर्स और ब्यूटी सैलून शामिल है। लेकिन अभी रेस्त्रां पर 23 जून के बाद फैसला लिया जाएगा।  

79
Asianet Image

बता दें कि रूस में अभी कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या 4 लाख 85 हजार से अधिक है। जबकि मरने वालों की संख्या 6 हजार से अधिक है। 
 

89
Asianet Image

कुछ दिनों पहले फ्रांस के डॉक्टर्स ने भी न्यूड होकर प्रदर्शन किया था। ऐसा उन्होंने पीपीई किट ना मिलने के कारण किया था। उनका कहना था कि बिना सेफ्टी मेजर के उन्हें मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। 

99
Asianet Image

इसका विरोध करने के लिए उन्होंने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया था। इसकी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories