MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • 138 साल पहले मुंबई में आया था रहस्यमय तूफान, 1 लाख लोग मारे गए लेकिन किसी ने नहीं देखा

138 साल पहले मुंबई में आया था रहस्यमय तूफान, 1 लाख लोग मारे गए लेकिन किसी ने नहीं देखा

हटके डेस्क: साल 2020 में एक के बाद एक कई मुसीबतें बस दुनिया पर टूटती जा रही है। कई लोग अब इस साल से त्रस्त होकर इसके जल्द खत्म होने की राह देख रहे हैं। भारत भी इस साल की मनहूसियत से बच नहीं पाया है। कोरोना ने जहां देश में तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिया है वहीं पहले अम्फान और अब मुंबई में निसर्ग तूफान तबाही मचाने वाला है। मुंबई में आया ये तूफ़ान हैरान करने वाला इसलिए भी है कि रिकार्ड्स के मुताबिक, आजतक कभी भी इस शहर ने तूफान नहीं झेला है। ऐसे में अचानक 2020 में आ रही ये तबाही दुनिया को खत्म करने की तरफ ही एक इशारा समझा जा रहा है। हालांकि, मुंबई में रहने वाले लोगों के बीच आज से 138 साल पहले आए एक तूफान की कहानी काफी मशहूर है। लोगों का कहना है कि इस तूफान में एक लाख लोगों की जान गई थी। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि इस तूफ़ान का कोई सबूत किसी भी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। आइये आपको बताते हैं आज  138 साल पहले आए इस रहस्यमय तूफ़ान के बारे में... 
 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 03 2020, 05:50 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

3 जून 2020 को भारत के मुंबई में निसर्ग तूफ़ान का टकराना कई मायनों में अजीब है। आज तक के रिकार्ड्स के मुताबिक, कभी भी मुंबई में तूफ़ान नहीं आया है। ऐसे में इस साल अचानक निसर्ग तूफ़ान का टकराना वाकई हैरान करने वाला है। 

29
Asianet Image

मुंबई में रहने वालों की मानें, तो कहानियों में उन्होंने मुंबई में 1882 में आए तूफ़ान के बारे में खूब सुना है। कहा जाता है कि ये भारत के इतिहास का अबतक का सबसे तबाही मचाने वाला तूफ़ान था। इसे ग्रेट बॉम्बे साइक्लोन के नाम से जाना जाता है। 

39
Asianet Image

कहा जाता है कि 6 जून 1882 में आए इस तूफ़ान में एक लाख लोगों की जान गई थी। लेकिन ये तूफ़ान रहस्य में भी दफ़न रह गया। इसका अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। जिस तूफ़ान के बारे में इतनी कहानियां सुनी-सुनाई जाती है, वो आया था भी या नहीं, इसका कोई सबूत नहीं है। 

49
Asianet Image

2019 में अमेरिका, मेसाचुसेट्स और पुणे की एक यूनिवर्सिटी ने रिसर्च  किया, जिसमें ये कहा गया कि 1882 में कोई तूफान नहीं आया था। इसमें कहा गया कि मौसम विभाग के रिकार्ड्स के मुताबिक, 1877-1970 तक ऐसे किसी तूफ़ान का कोई जिक्र नहीं है। 

59
Asianet Image

रिपोर्ट में कहा गया कि अगर ऐसा कोई तूफ़ान आया होता, जिसमें एक लाख लोगों की जान गई होती, तो अंग्रेजों के पास भी इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में इस तूफ़ान के दावे खोखले हैं। 

69
Asianet Image

लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्व डायरेक्टर का कहना  1882 में तूफ़ान आया था। ये कोई धोखा नहीं था। उन्होंने बताया कि उस समय सुचना का प्रसारण ठीक से नहीं हो पाता था। इस कारण इसे रिकॉर्ड नहीं किया जा सका। 

79
Asianet Image

उन्होंने दावा किया कि इस तूफ़ान में कई बंदरगाह तबाह हो गए थे। कई इतिहासकारों ने भी इस तूफ़ान की पुष्टि की है। 
 

89
Asianet Image

कई इतिहासकारों का दावा है कि मुंबई में आए उस तूफ़ान के कारण एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था। इस कारण एक बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। तो कुछ इसे अफवाह ही कह रहे हैं। 

99
Asianet Image

अब चाहे सच्चाई जो हो, निसर्ग तूफ़ान ऑन रिकॉर्ड मुंबई में आया पहला तूफ़ान ही माना जाएगा। बाकी 1882 के तूफ़ान को लेकर जारी रहेगी तो सिर्फ अफवाहें। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories