भूखी बेटी के लिए मां ने ऑनलाइन मंगवाई चिकन पकौड़ी, अंदर से निकली नीले रंग की खौफनाक चीज
हटके डेस्क: कोरोना वायरस के इस युग में लोगों को कई तरह की बातों का ध्यान रखना पड़ रहा है। इस वायरस की वजह से अभी तक करोड़ों लोग संक्रमित हुए हैं जबकि लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। ये वायरस एक संक्रमित से दूसरे को हो जाता है। लेकिन अभी तक इस वायरस का कोई तोड़ नहीं मिला है। इस वजह से ये वायरस काफी तेजी से फैलता ही जा रहा है। सिक्युरिटी के लिए लोग अपने घर में ही रह रहे हैं, साथ ही बाहर भी जाने से कतराते हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे लोग बाहर जाने लगे हैं और पहले की तरफ जीने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच ऑनलाइन ऑर्डर के हादसों में बढ़त हुई है। इसका एक ताजा मामला यूके के हैम्पशायर से सामने आया। यहां रहने वाली एक महिला ने अपने बच्चों के लिए चिकन नगेट्स ऑर्डर किये थे। लेकिन जब उसने इन्हें खाया तो उसके अंदर एक ऐसी चीज थी, जिसकी वजह से उसकी बेटी की जान पर बन आई। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देखिये चिकन नगेट्स के अंदर से क्या निकला...
| Published : Aug 07 2020, 03:26 PM IST / Updated: Aug 07 2020, 05:23 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मामला यूके के एल्डरशॉट से सामने आया। यहां रहने वाली 32 साल की लौरा अरबेर की एक गलती की वजह से उसकी बेटी की जान पर बन आई।
4 बच्चों की मां लौरा ने अपने बच्चों के लिए मैक डी से चिकन नगेट्स ऑर्डर किये थे। उसके बच्चे आराम से नगेट्स एन्जॉय कर रहे थे।
लेकिन अचानक ही उसकी छोटी बेटी मैडी खांसने लगी। उसकी सांसें उखड़ने लगी। लौरा समझ नहीं पाई कि अचानक क्या हुआ?
तुरंत लौरा ने मैडी के गले में उंगली डाली। उसने उंगली डालकर मैडी को उलटी करवाने की कोशिश की। इसके बाद बच्ची के गले से जो निकला उसे देख वो हैरान रह गई।
चिकन नगेट्स में ब्लू रंग का सर्जिकल फेस मास्क था। ये मास्क चिकन नगेट्स के अंदर भरे हुए थे। फ़ूड आउटलेट ने काफी बड़ी लापरवाही की थी।
जब लौरा ने 20 नगेट्स के पैकेट में चेक किया तो उसे कुछ और मास्क नगेट्स में नजर आए। ये मास्क नगेट्स के साथ ही तेल में छाने गए थे। इसके बाद लौरा ने इसकी तस्वीर खींची और उसे मैक डी के मैनेजर के साथ शेयर की। साथ ही उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।
लौरा ने जानकारी दी कि अभी तक उन्हें फ़ूड आउटलेट से कोई मैसेज नहीं मिला है। किसी ने भी उनसे माफ़ी नहीं मांगी। साथ ही इस लापरवाही के बाद लौरा ने अपनी बेटी की जान पर आए खतरे के लिए भी फ़ूड आउटलेट को सजा देने की बात कही है।