MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • बिस्तर से खुद उठ भी नहीं पाता लाचार पति, 16 बच्चों की अकेले परवरिश कर रही ये मां, फिर होना चाहती है प्रेग्नेंट

बिस्तर से खुद उठ भी नहीं पाता लाचार पति, 16 बच्चों की अकेले परवरिश कर रही ये मां, फिर होना चाहती है प्रेग्नेंट

हटके डेस्क: दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। कुछ एक ही बच्चे से परेशान हो जाते हैं तो कुछ अपनी इनकम और लाइफ स्टाइल को देखते हुए बच्चों की प्लानिंग करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जिन्हें किसी भी परेशानी और मज़बूरी के आगे अपनी चाहत ही सबसे ज्यादा नजर आती है। अब जरा इंडियाना में रहने वाली 38 साल की एक महिला को ही देख लीजिये। इस महिला के एक-दो नहीं, कुल 16 बच्चे हैं। सबकी उम्र 19 से 7 महीने के बीच है। महिला के पति बिना सहारे के चल-फिर नहीं पाते। ऐसे में पूरा घर महिला को अकेले ही चलाना पड़ता है। लेकिन हैरत की बात ये है कि फिर भी ये महिला और भी बच्चों की प्लानिंग  रही है। जी हां, ये अभी और बच्चों को जन्म देना चाहती है। आइये आपको दिखाते हैं 16 बच्चों की इस सुपरमॉम के दिन लॉकडाउन में कैसे कट रहे हैं... 

Asianet News Hindi | Published : May 29 2020, 11:21 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
116
Asianet Image

इंडियाना में रहने वाली 38 साल की डोरिस फिलिप्स के 16 बच्चे हैं। महिला ने 2011 में 42 साल के विलियम्स से शादी की थी। एक हादसे के बाद अब विलियम चल-फिर नहीं पाते। 

216
Asianet Image

ये पूरा परिवार 4 बेडरूम के घर में रहता है। महिला के सबसे बड़े बेटे की उम्र 19 साल है जबकि सबसे छोटा बच्चा अभी 7 महीने का है। इन 16 बच्चों में तीन डोरिस के पहले पति से हैं। 

316
Asianet Image

लॉकडाउन में डोरिस कैसे अपने 16 बच्चों के साथ दिन बिता रही है, उसने खुद मीडिया के साथ शेयर किया। क्वारेंटाइन होने से पहले ये कपल दिन के 15 घंटे बच्चों की देखभाल में बिताते थे। वहीं अब जब बच्चे स्कूल भी नहीं जाते, तो पूरा  दिन इनके साथ ही बीतता है। 

416
Asianet Image

सबसे हैरानी की बात तो ये है कि ये कपल 16 बच्चों के बाद भी परेशान नहीं है। बल्कि दोनों अभी और भी बच्चों की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसा भी नहीं हैं कि दोनों की सोर्स ऑफ़ इनकम काफी ज्यादा है। परिवार के खर्च उठाने के लिए दोनों को अपनी वेडिंग रिंग तक बेचनी पड़ी। बावजूद इसके ये अभी और बच्चे प्लान कर रहे हैं। 

516
Asianet Image

डोरिस ने लोगों के साथ लॉकडाउन में अपनी लाइफ स्टाइल को शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके दिन की शुरुआत सुबह 7 बजे से होती है। सबसे पहले वो उठकर फ्रेश होती हैं। अगर उनसे देर हो गई तो फिर लंबा इन्तजार करना पड़ता है।  

616
Asianet Image

24 घंटे बच्चों के साथ बिताने वाली डोरिस को सिर्फ एक ही बार घर से निकलने का मौका मिलता हैं। वो है महीने का राशन लाते हुए। डोरिस ने बताया कि उनके घर हर महीने 76 हजार रुपये का राशन आता है। 
 

716
Asianet Image

बात अगर लंच की करें, तो डोरिस इसे ग्रैंड बुफेट बनाती है। इसमें बर्गर, हॉट डॉग्स, पीनट बटर सैंडविच, चावल और अंडे शामिल होते हैं। 
 

816
Asianet Image

डिनर में डोरिस को दो घंटे का समय लगता है। इसमें वो चिकन. कॉर्न, बीन्स और मैश पोटैटो बनाती हैं।  

916
Asianet Image

डोरिस मानती हैं कि उनका बहुत बड़ा परिवार है और कई बार वो तनाव में आ जाती हैं। परिवार को चलाने में उन्हें काफी दिक्क्तें आती हैं। लेकिन वो इसे ही जिंदगी बताती हैं।  
 

1016
Asianet Image

डोरिस के बड़े बच्चे सुबह नाश्ता बनाते हैं। तब तक डोरिस छोटे बच्चों को नहलाते हैं और उन्हें तैयार करती हैं। इसके बाद नाश्ता बनाकर वो भी नहाते हैं। 
 

1116
Asianet Image

डोरिस बताती है कि इतने बड़े परिवार को चलाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन वो फिर भी काफी खुश हैं। 4 बेडरूम वाले इस घर में डोरिस और विलियम दो छोटे बच्चों के साथ सोते हैं  जबकि बाकी के तीन कमरों में बाकी के बच्चे। 

1216
Asianet Image

इतने बच्चों को पालते हुए भी उन्हें सुलाने के बाद डोरिस रात को तीन घंटे पढ़ाई कर रही हैं। वो बैचलर की डिग्री कंप्लीट कर रही हैं। 

1316
Asianet Image

इतने बच्चों में कई की तबियत खराब होने और खुद डोरिस के बार-बार प्रेग्नेंट होने के कारण इनका आधा समय अस्पताल में बीतता है। 

1416
Asianet Image

डोरिस और विलियम ने 17 अप्रैल 2011 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाक़ात 2005 में हुई थी। 
 

1516
Asianet Image

विलियम सेना में थे। वहां से इराक में तैनाती के दौरान एक आत्मघाती हमले में वो चोटिल हो गए और अब चलने-फिरने में उन्हें डोरिस की मदद चाहिए होती है। 

1616
Asianet Image

परिवार को वेटेरन डिसेबिलिटी फंड से हर महीने 3 लाख 78 हजार रूपये की मदद मिलती है। इसी से पूरा परिवार चलता है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories