MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • चमत्कार: जन्म के 1 साल बाद इस बकरे के उग आए थन, अब हर रोज देता है 2 लीटर दूध

चमत्कार: जन्म के 1 साल बाद इस बकरे के उग आए थन, अब हर रोज देता है 2 लीटर दूध

हटके डेस्क: दुनिया में कई चमत्कारिक मामले सामने आते हैं। इनमें से कुछ मामलों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। अब ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि दुनिया ेमिन एक ऐसा बकरा है जो दूध देता है, तो क्या आप यकीन कर पाएंगे? नहीं ना...लेकिन हम मजाक नहीं कर रहे। ये अजीबोगरीब मामला भारत के राजस्थान से सामने आया, जहाँ रहने वाले एक परिवार के घर में पला बकरा रोज दो लीटर दूध देता है। जी हां, इस बकरे का दूध पूरे गांव में मशहूर हो गया है। बकरे का मालिक दूध को बड़े चाव से पीता है और अपने परिवार को भी पिलाता है। आइये आपको बताते हैं कैसे ये बकरा साल भर में बकरी बन बैठा... 
 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 27 2020, 02:47 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

लोगों को हैरान कर देने वाला ये मामला राजस्थान के धौलपुर जिले का है। यहां बेस गुर्जा गांव की अचानक तब कहरचा शुरू हुई, जब यहां रहने वाले एक शख्स ने दावा किया कि उसका बकरा अचानक बकरी बन गया है। 

27
Asianet Image


गुर्जा गांव में रहने वाले राजवीर ने आज से डेढ़ साल पहले इस बकरे को जानवरों के मेले  से ढाई हजार में खरीदा था। उस समय बकरा सिर्फ दो महीने का था। 

37
Asianet Image

राजवीर ने उसे खाने के लिए खरीदा था। लेकिन साल भर का होते-होते अचानक इस बकरे के थन आने लगे। ये राजवीर सहित पुरे परिवार के लिए आश्चर्य की बात थी। 

47
Asianet Image

एक दिन जब राजवीर ने कोशिश की तो उसके थन से दूध भी निकलने लगा। इसके बाद तो अब हर रोज ये बकरा दो लीटर दूध देता है, जिसे राजवीर का पूरा परिवार पीता है।  

57
Asianet Image

जब इस बात का पता गांव में चला तो जार कोई इसे चमत्कारिक बकरा बताने लगे। हालांकि, कुछ लोगों ने इसके दूध को पीना खतरे की बात बताया। लेकिन एक्सपर्ट्स ने जांच में पाया कि इसका दूध बिल्कुल सुरक्षित है। इसे सिर्फ उबाल कर पीना है। 

67
Asianet Image

दरअसल, इस बकरे के हार्मोन्स अचानक बदल गए। ऐसे 1 लाख में किसी एक बकरे के साथ होता है। हार्मोन्स में आए बदलाव के कारण बकरा दूध देने लगा। बता दें कि इस बकरे के मेल अंग भी पूरी तरह विकसित है। 

77
Asianet Image

बकरे के मालिक ने बताया कि हर  रोज कई लोग इस बकरे को खरीदने के लिए आते हैं। लेकिन वो इसे बेचना नहीं चाहा। उसने कहा कि इस बकरे की वजह से उनकी काफी चर्चा हुई है।  ऐसे में वो किसी को भी इस बकरे को नहीं बेचेंगे। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories