MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • पहले लैब में बना कोरोना फिर इंजेक्शन से इंसान को किया संक्रमित, सोची-समझी साजिश निकली महामारी

पहले लैब में बना कोरोना फिर इंजेक्शन से इंसान को किया संक्रमित, सोची-समझी साजिश निकली महामारी

हटके डेस्क: चीन के वुहान से आए कोरोना वायरस ने आज दुनिया के कई देशों को तबाही के कगार पर पंहुचा दिया है। इस वायरस ने  कई देशों को लॉकडाउन कर दिया। देश-दुनिया तरक्की करने की जगह और पीछे ही चली गई। चीन पर इस वायरस को लेकर सच छिपाने का आरोप है। चीन ने जहां चमगादड़ के मीट को खाने से इस वायरस के इंसानों में एंट्री की बात कही, वहीं ऐसे कई सबूत सामने आए, जिसमें ये पाया गया कि इस वायरस को इंसानों ने बनाया और फिर जानते हुए फैलाया। लेकिन चीन ने हमेशा इन दावों को खारिज कर दिया। अब MI6 के पूर्व चीफ सर रिचर्ड डार्लोवे ने ये कह कर सनसनी फैला दी कि चीन के लैब में इस वायरस को बनाया गया। उसके बाद इसे इंजेक्शन के जरिये इंसानों में इंजेक्ट किया गया। इसके बाद एक से फैलते हुए आज इसके संक्रमितों की संख्या 64 लाख तक पहुंच गया है।

Asianet News Hindi | Updated : Jun 04 2020, 05:25 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

सर रिचर्ड डार्लोवे ने कहा कि उन्होंने वो डॉक्युमेंट्स देखे हैं, जिसमें ये साफ़ पता चल रहा है कि ये वायरस नैचुरली नहीं आया। इसे चीन के लैब में तैयार किया गया। लेकिन इसके बाद इसे फैलाया गया। 

29
Asianet Image

द टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में सर रिचर्ड डार्लोवे ने कहा कि इस रिपोर्ट के आधार पर चीन के ऊपर दुनिया के कई देश अपने आर्थिक नुकसान का क्लेम कर सकते हैं। इस एक वायरस के कारण देशों को काफी नुकसान उठाना पड़ गया। 

39
Asianet Image

दुनिया के कई साइंटिस्ट्स ने दावा किया कि ये वायरस चमगादड़ जैसे किसी जानवर से इंसानों में फैला। इसे लेकर चीन ने वुहान के मीट मार्केट पर इसका ठीकरा फोड़ दिया। लेकिन अब सर रिचर्ड डार्लोवे ने जो खुलासा किया, वो हैरान करने वाला है। 

49
Asianet Image

दावे के मुताबिक, चीन ने इसे बनाया। लेकिन इसके बाद ये किसी एक्सीडेंट से नहीं फैला। इसे जानते हुए बनाकर इंसान में इन्सर्ट किया गया। यानी एक शख्स को जानते हुए संक्रमित किया गया। जिसके बाद  भेजा गया और एक से होते हुए आज इसने कई लोगों को संक्रमित कर दिया है। 

59
Asianet Image

अपने इस दावे के लिए सर रिचर्ड डार्लोवे ने नोर्वेगिअन ब्रिटिश रिसर्च टीम द्वारा जारी रिपोर्ट का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ये सच है तो हर देश को चीन के साथ अपने रिश्ते पर दुबारा विचार करना चाहिए। 

69
Asianet Image

 सर रिचर्ड डार्लोवे ने 1999 से 2004 तक MI6 को लीड किया है। उन्होंने जिस रिपोर्ट का हवाला दिया, उसे संत जॉर्ज हॉस्पिटल के एक्सपर्ट वायरोलॉजिस्ट ने तैयार किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस वायरस के वैक्सीन को बनाने में देर इसलिए हो रही है कि लोगों ने इस वायरस की असलियत समझी ही नहीं है। 

79
Asianet Image

इस रिपोर्ट को कई दफा एडिट किया गया और हर बार इसमें नयी जानकारियां जोड़ी गई। अभी रिसेंट में इस आर्टिकल में वायरस को वुहान वायरस कहा गया। 
 

89
Asianet Image

हालांकि, अभी तक इस पेपर को किसी भी साइंटिफिक जर्नल ने एक्सेप्ट नहीं किया है। साथ ही इससे जुड़े कई ऑथर्स ने अपना नाम भी हटाने की मांग की। ऐसा  इसलिए कि इसकी क्रेडिबिलिटी अभी भी सवालों के घेरे में है। 

99
Asianet Image

इससे पहले भी कई बार वुहान  वायरोलॉजी लैब पर इस वायरस को बनाने का आरोप लगा है। कहा जाता है कि उन्होने गुफाओं और जंगलों से ढूंढकर लाए गए चमगादड़ों को पकड़-पकड़ कर इस वायरस को बनाया। लेकिन चीन हमेशा इससे इंकार करता रहा है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories