- Home
- Viral
- 7 महीने तक शख्स के पेट के अंदर ही बजती रही 'घंटियां', डॉक्टर्स ने सर्जरी कर इस हाल में बाहर निकला मोबाइल फोन
7 महीने तक शख्स के पेट के अंदर ही बजती रही 'घंटियां', डॉक्टर्स ने सर्जरी कर इस हाल में बाहर निकला मोबाइल फोन
हटके डेस्क: दुनिया में आपको कई तरह के लोग मिल जाएंगे। कुछ की बेवकूफी की कोई लिमिट ही नहीं होती। इन दिनों प्रैंक के नाम पर आपको कई तरह के अजीबोगरीब काम करते लोग दिख जाएंगे। ये लोग मशहूर होने के लिए बेहद अजीब तरह के टास्क करते हैं। ऐसे ही एक प्रैंक के चक्कर में इजिप्ट में रहने वाले एक शख्स को मौत का सामना करना पड़ गया। इस शख्स ने दोस्त के साथ एक प्रैंक किया जिसके चक्कर में मोबाइल फ़ोन उसके पेट में चला गया। मोबाइल निगलने के बाद उसने डॉक्टर के पास जाने की जगह उसे नेचुरल तरीके से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल हुआ। आखिरकार महीने के बाद वो डॉक्टर के पास गया, जिसके बाद सर्जरी के जरिये उसके पेट से मोबाइल बाहर निकाला गया। पेट से इस हाल में निकला मोबाइल फ़ोन...
- FB
- TW
- Linkdin
)
मामला इजिप्ट से सामने आया जहां एक शख्स प्रैंक के चक्कर में हर लिमिट क्रॉस कर गया। वो अपने दोस्त के साथ ये प्रैंक कर रहा था। इसमें वो मोबाइल को निगल कर उसकी घंटी दोस्त को अपने पेट से आते हुए सुनाना चाहता था।
लेकिन ये प्रैंक उसपर ही उल्टा पड़ गया। गलती से उसने सच में ही मोबाइल निगल ली। इसके बाद मोबाइल उसके पेट में जाकर अटक गया। फिर भी शख्स डॉक्टर के पास नहीं गया।
पेट से मोबाइल को बाहर निकालने के लिए शख्स ने कई घरेलू उपाय अपनाए। उसने घर के किचन में रखी चीजें खाई, ताकि मोबाइल पॉटी के जरिये बाहर आ जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
आखिरकार सात महीने में जब मोबाइल उसके पेट में गलने लगा, तो उसे उसकी तकलीफ बढ़ी। उसने तब जाकर डॉक्टर को दिखाने का फैसला किया। वो नॉर्थ कैरो के बेनहा प्रान्त के एक स्टेट अस्पताल गया।
वहां डॉ मोहम्मद अल जहर ने उसका अल्ट्रसाउंड करवाया। इसमें उन्होंने देखा कि शख्स के पेट में मोबाइल अटका हुआ था। उसके बाहर नेचुरल तरीके से निकलने का कोई चांस नहीं था।
शख्स की सर्जरी कर मोबाइल को बाहर निकाला गया। शख्स के घरवालों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में शख्स ने अपनी पहचान छिपाए रखने की रिक्वेस्ट की। फिलहाल इस मामले ने सबको हैरत में डाल दिया है।