- Home
- Viral
- बाइक से गिरते ही झड़ गए शख्स के सारे दांत, बचे हुए दांतों को पिलास से खुद ही खींचकर उखाड़ लिया
बाइक से गिरते ही झड़ गए शख्स के सारे दांत, बचे हुए दांतों को पिलास से खुद ही खींचकर उखाड़ लिया
हटके डेस्क: आपने झोलाछाप डॉक्टर्स के बारे में सुना होगा। बिना डिग्री के ये लोगों का इलाज कर उनकी जान खतरे में डाल देते हैं। लेकिन जब मुसीबत पड़ती है तब कई बार लोग खुद ही अपना इलाज करने को मजबूर हो जाते हैं। अब इस बेचारे शख्स को देख लीजिये। बाइक से गिरने के कारण इसके लगभग सारे दांत टूट गए। जो बचे वो भी हिल रहे थे। ऐसे में उसने करीब 20 डॉक्टर्स से संपर्क किया। लेकिन कोई उसका इलाज नहीं कर पाया। ऐसे में उसने खुद ही पिलास से अपने दांत खींचकर उखाड़ लिए। ऐसा करते हुए शख्स ने अपनी फोटोज शेयर की। दर्द से छटपटाते हुए शख्स ने घर पर ही अपना इलाज कर लिया। लेकिन इसका अंजाम भयानक था।
- FB
- TW
- Linkdin
)
यूके में रहने वाले क्रिष सैवेज ने बेहद दर्द झेलकर खुद ही अपने दांतों को उखाड़ने की तस्वीरें शेयर की। जब वो अपनी लोकैलिटी में डॉक्टर्स से कांटेक्ट नहीं कर पाए तब खुद ही डेंटिस्ट बन बैठे।
क्रिष ने बताया कि उसे इतना दर्द हुए कि पहले दांत को उखाड़ने के बाद दूसरे के लिए उसे पूरे 24 घंटे इंतजार करना पड़ा। उसने बिना किसी पेनकिलर के ही दांतों को उखाड़ लिया।
दरअसल, क्रिष बाइक से गिर गए। इस एक्सीडेंट में उसके ज्यादातर दांत टूट गए। जो बचे वो भी हिल रहे थे। ऐसे में उन्हें उखाड़ना जरुरी था। ऐसे में उसने एरिया के कई डॉक्टर्स से संपर्क किया।
लेकिन कोई भी अवेलेबल नहीं था। उसे काफी दर्द हो रहा था। ऐसे में उसने खुद ही अपने दांत उखाड़ने का फैसला किया। उसने स्टेला अर्टोइस नाम की टेबलेट निगली और पिलास से अपने दांत उखाड़ लिए।
पहले दांत को खींचने के बाद उसे इतना दर्द हुआ कि अगले के लिए उसे 24 घंटे का इन्तजार करना पड़ा। उसने बताया कि इस प्रक्रिया में उसे बेइंतहा दर्द से गुजरना पड़ा।
क्रिष ने करीब 20 डॉक्टर्स को कॉल किया था लेकिन किसी ने उसका इलाज नहीं किया। प्राइवेट अस्पताल में जाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इस लिए उसने घर पर ही अपना इलाज करने का फैसला किया।
क्रिष की फोटोज वायरल होने के बाद कई डेंटिस्ट्स ने इसे लेकर लोगों को सचेत किया। उन्होंने बताया कि ये तरीका बिलकुल सेफ नहीं है। इससे सेप्सिस हो सकता है जिसकी वजह से साल में पचास हजार से अधिक लोगों की मौत हो जाती है।