कोरोना में ठप हो गया शख्स का काम-धंधा, रात को रोते हुए सोया, सुबह 6 बजे बन चुका था अरबपति
हटके डेस्क। कहते हैं कि ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ब्रिटेन के ग्रेट मैनचेस्टर के रहने वाले एक शख्स की 58 मिलियन पॉन्ड (करीब 5,45,45,39,114.14 रुपए) की लॉटरी निकल गई। रेयान होयले नाम का 38 साल का यह शख्स अपना कारोबार करता था, लेकिन लॉकडाउन लगे होने के कारण काम बंद था। वह परेशान था। तभी उस खबर मिली की इतनी बड़ी रकम की लॉटरी निकल गई है। वह खुशी से उछल पड़ा। लॉटरी में इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद नेशनल लॉटरी मिलेनियर्स रिच लिस्ट में उसकी रैंक 20वीं हो गई है। यह लॉटरी जीतने के बाद अब वह हैरी पॉटर स्टार एमा वॉटसन से भी ज्यादा रिच हो गया है। लॉकडाउन होने की वजह से वह अपने पेरेंट्स के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट नहीं कर सका। उसकी मां एक स्कूल में सफाईकर्मी का काम करती है। मां की तबीयत सही नहीं रहती। लॉटरी में बेटे के इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद उसे उम्मीद है कि अब वह रिटायरमेंट ले लेगी। रेयान होयले पहले भी लॉटरी के टिकट खरीदा करता था, पर लॉकडाउन की वजह से उसने ऑनलाइन टिकट लिए थे। जब उसे लॉटरी जीतने का मेल आया तो उसे एकबारगी इस पर भरोसा नहीं हुआ। इसके बाद उसने इसके बारे में अपने फैमिली मेंबर्स को बताया। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें।
| Published : Apr 23 2020, 03:21 PM IST / Updated: Apr 23 2020, 06:16 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
लॉकडाउन होने की वजह रेयान अपने पेरेंट्स के साथ लॉटरी जीतने की खुशी को सेलिब्रेट नहीं कर सका। उसने अकेले ही यह खुशी शैम्पेन के साथ मनाई। उसके पेरेंट्स लॉकडाउन खत्म होने के बाद उससे मिलेंगे।
42 साल के स्टीव थॉम्सन और 41 साल की उनकी वाइफ लेन्का ने पिछले साल 105 मिलियन पॉन्ड की लॉटरी जीत कर इतिहास बनाया था। इन्हें यूरो में रकम मिली थी। ये लॉटरी के इतिहास में सातवें सबसे बड़े विनर रहे हैं।
कॉलिन और क्रिस वीयर यूरोप के सबसे बड़े लॉटरी विनर रहे हैं। इन्होंने 2011 में 161 मिलियन पॉन्ड की लॉटरी जीती थी।
डवे और एंजेला डावेस ने अक्टूबर, 2011 में 101 मिलियन पॉन्ड की लॉटरी जीती थी। इन्हें यूरो में रकम का भुगतान किया गया था।
एड्रिन और गिलियन बेफोर्ड ने अगस्त, 2012 में 148 मिलियन पॉन्ड की लॉटरी जीती थी।
कार मैकेनिक नील ट्रॉटर अपनी पार्टनर के साथ सेलिब्रेट करते हुए। इन्होंने मार्च, 2014 में 108 मिलियन पॉन्ड की लॉटरी जीती थी।
रेयान होयले लॉटरी जीतने के बाद शैम्पेन की बोतल के साथ सेलिब्रेट करते हुए।
रेयान होयले को इसी अकाउंट में लॉटरी जीतने पर रकम आई। लॉकडाउन में जहां ज्यादातर लोग रोजगार जाने से परेशान हैं, रेयान की किस्मत खुल गई।