- Home
- Viral
- मात्र 2 से 5 सौ के बीच बिक रहे हैं 7 करोड़ तक के आलीशान घर, आपके पास भी है खरीदने का सुनहरा मौका
मात्र 2 से 5 सौ के बीच बिक रहे हैं 7 करोड़ तक के आलीशान घर, आपके पास भी है खरीदने का सुनहरा मौका
हटके डेस्क: अपना घर हर किसी का सपना होता है। आज के समय में घर का मालिक बनना काफी महंगा सौदा है। एक घर बनाने के लिए इंसान को अपनी जिंदगी भर की कमाई को उसमें खर्च करना पड़ता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपके पास मौका है आलीशान घरों का मालिक बनने का वो भी मात्र दो से पांच सौ रुपए में। इनमें किसी घर की असली कीमत 7 करोड़ 30 लाख है तो कोई 5 करोड़ का। लेकिन लोगों के पास मौका है इन्हें कौड़ियों के दाम पर खरीदने का। कुछ खुशनसीब लोग इस ऑफर का फायदा उठाकर इन घरों में रह भी रहे हैं। ये मौका दे रहा है रैफल हाउस, जो लोगों के सपने पूरा कर रहा है। बस आपको रैफल हाउस का टिकट खरीदना होता है। अगर आप खुशनसीब हैं तो आप जीत सकते हैं ये घर। वो भी दो सौ रुपए तक में। आइये बताते हैं ये पूरा ऑफर...
| Published : Sep 06 2020, 05:01 PM IST / Updated: Sep 07 2020, 12:21 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
साउथ लंदन में रहने वाली 27 साल की निओमी बूनटम को आज भी यकीन नहीं होता कि वो 4 करोड़ 86 लाख के घर में रह रही हैं। इतने बड़े घर में वो रहती हैं लेकिन इसके बदले उन्हें चुकानी पड़े मात्र 5 सौ रूपये।
निओमी का कहना है कि ये किसी सपने की तरह है। वो इस घर अपने पति के साथ रहती है। वो वहां जो चाहे कर सकती है लेकिन बस घर के पेपर्स उसके नाम पर नहीं है।
मात्र कुछ पैसों में घर खरीदने का सपना पूरा होने की लिस्ट में सिर्फ निओमी ही नहीं है। 23 साल की जेमा निकलिन जो अभी वोल्वरहैम्पटन में रहती है, उसने हाल ही में शरूबारी में 2 सौ में एक टिकट ख़रीदा। इसके बाद उसने भी करीब 5 करोड़ का बंगला अपने नाम किया।
अब आप सोच रहे होंगे कि इतने महंगे घर इतने सस्ते में आखिर कैसे मिल रहे हैं? ये ऑफर दे रही है रैफल हाउस। ये टिकट्स बेचते हैं जिसके बाद आपकी किस्मत के आधार पर आपको घर मिल सकता है।
दरअसल, इन घरों के मालिक अपने घरों को इतने सस्ते में बेचते हैं जिसके लिए वो लॉटरी टिकट्स बेचते हैं। ये टिकट्स दो से पांच सौ के बीच बिकते हैं। ये पैसे घर के असली मालिक के पास जाते हैं।
एक घर के लिए करीब साढ़े 6 लाख टिकट्स बिकते हैं। ऐसे में मालिक को काफी फायदा होता है। जिस एक इंसान के नाम पर घर की लॉटरी निकलती है उसका सारा खर्च इन्हीं पैसों से उठाया जाता है।
ये घर पहले से रिनोवेटेड हैं। फीस और स्टैम्प ड्यूटी तक घर का असली मालिक देता है।ये घर काफी आलीशान दिखते हैं। लेकिन किस्मत के खेल से ये आपके नाम हो सकता है।
इसके लिए आपके पास 30 नवंबर तक का वक्त है। आप रैफल के वेबसाइट पर जाकर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। अगर आपकी किस्मत से लॉटरी लगी, तो सिर्फ दो से पांच सौ खर्च कर आप एक आलीशान घर के मालिक बन सकते हैं।
सोशल मीडिया पर कई लोग इस ऑफर पर अपने घर को सेल के लिए लगा रहे हैं। वो अपने खाली पड़े घर को लॉटरी पर लगा कर लोगों को लीज पर देते हैं।