MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • कोरोना में बेरोजगार हुआ पिता, तभी आया किस्मत वाला कॉल, अब हर महीने घर बैठे मिलेंगे 15 लाख रु.

कोरोना में बेरोजगार हुआ पिता, तभी आया किस्मत वाला कॉल, अब हर महीने घर बैठे मिलेंगे 15 लाख रु.

ऑस्ट्रेलिया: कहते हैं ना देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। कोरोना ने आज पूरी दुनिया को मुसीबत में डाल दिया है। इस वायरस ने चीन से निकलकर आज लगभग हर देश को तबाह कर दिया है। दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख पहुंच गई है तो इससे मरने वालों का आंकड़ा भी 1 लाख से काफी ज्यादा है। कोरोना ने कई देशों को लॉकडाउन कर दिया है। स्कूल-कॉलेज सब बंद हैं। दुकानें, फैक्ट्रीज भी बंद हैं। इस कारण कई लोग बेरोजगार हो गए हैं।  ऑस्ट्रेलिया भी कोरोना संक्रमण से बचा नहीं है। इस बीच यहां से एक खबर आई, जिसे पढ़कर किस्मत शब्द पर आपको यकीन हो जाएगा। यहां एक पिता की नौकरी कोरोना संकट में चली गई। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो कैसे अपने परिवार का पेट पालेगा। तभी एक कॉल ने उसकी किस्मत बदल दी। शख्स की छोटी-मोटी नहीं, बल्कि 36 करोड़ 59 लाख 28 हजार रुपए की लॉटरी लग गई। 

Asianet News Hindi | Updated : Apr 15 2020, 09:30 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

ये घटना ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड की है। यहां रहने वाले 20 से 25 साल के एक शख्स की नौकरी कोरोना के कारण चली गई। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना ने कई लोगों को बेरोजगार कर दिया है।  
29
Asianet Image
इस बीच एडिलेड में रहने वाले इस शख्स के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई। हाल ही में पिता बने इस शख्स को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो अपना परिवार कैसे चलाएगा।  
 
39
Asianet Image
लेकिन शख्स की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। ईस्टर के दिन उसे पता चला कि उसकी लॉटरी लग गई है। उसने सेट फॉर लाइफ में पहला प्राइज जीता है। 
49
Asianet Image
इस लॉटरी की इनामी रकम 36 करोड़ 59 लाख 28 हजार रुपए है। वो चाहे तो इसे एक बार में निकाल सकता है 20 साल तक घर बैठे हर महीने उसे 15 लाख 12 हजार रुपए मिलेंगे।  
 
59
Asianet Image
इस खबर को जानने के बाद शख्स काफी खुश है। वो इनामी राशि से अपनी बीवी के साथ नया घर खरीदने की प्लानिंग कर रहा, जहां वो अपने बच्चे के साथ रहेगा। 
69
Asianet Image
शख्स को पहले तो इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ था। उसने कई बार अपना ऑनलाइन अकाउंट चेक किया। अब अपने परिवार के साथ  आराम से रह सकता है। 
79
Asianet Image
2020 में ऑस्ट्रेलिया के इस लॉटरी को जीतने वाला ये आठवां इंसान है। कोरोना संकट में नौकरी खोने के बाद इस खबर ने उसे राहत पहुंचाई। 
89
Asianet Image
लेकिन हर किसी की ऐसी किस्मत नहीं है। कोरोना संकट में कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में भी कई लोगों की नौकरी चली गई है।  
99
Asianet Image
ऐसे में सरकार ने लोगों के खाते में पैसे भेजने शुरू कर दिए हैं। ताकि लोगों की जरुरत पूरी होती रहे। 
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories