- Home
- Viral
- बीवी के सामने मेमना बन जाता है ये खूंखार तानाशाह, 11 साल पहले पहली नजर में ही हार गया था दिल
बीवी के सामने मेमना बन जाता है ये खूंखार तानाशाह, 11 साल पहले पहली नजर में ही हार गया था दिल
हटके डेस्क: दुनिया के हर शादीशुदा शख्स की अपनी बीवी के सामने नहीं चलती। चाहे वो किसी देश का प्रधानमंत्री हो या फिर तानाशाह ही क्यों ना हो? 8 जनवरी को नॉर्थ कोरिया के तानशाह किम जोंग उन का जन्मदिन है। इस तानाशाह के आगे देश ही नहीं दुनिया में कई लोगों की नहीं चलती। जो भी किम के आदेश का पालन नहीं करता, उसे ये सनकी मौत दे देता है। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि किम जोंग अपनी पत्नी के सामने दबे रहते हैं। ऐसा एक्सपर्ट्स ने उनकी तस्वीरों को देखकर अनुमान लगाया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दोनों की तस्वीरें देख उनके बीच गहरी केमिस्ट्री का पता चलता है। आखिर कौन है वो महिला जिसके प्यार में पागल हो गया ये खूंखार तानाशाह...
- FB
- TW
- Linkdin
)
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के नाम से लोग थर-थर कांपते हैं। ये तानशाह अपना आदेश नहीं मानने वालों को सीधे मौत की सजा दे देता है। लेकिन अपनी पत्नी के साथ इसका रिश्ता प्यार भरा है।
किम जोंग उन की शादी कब हुई ये कोई नहीं जानता। लेकिन 2009 में अचानक ये तानाशाह एक महिला के साथ सामने आया। उसने लोगों से महिला का परिचय अपनी पत्नी के रूप में करवाया।
बात इनके लव स्टोरी की करें तो 2008 में किम जोंग ने पहली बार सोल को देखा था। देखते ही वो दिल हार गए थे। कुछ ही समय में किम के पिता को पता चल गया कि उनके बेटे की जिंदगी में कोई लड़की आई है।
रि सोल एक आर्केस्ट्रा में गाना जाती थी। किम को सोल से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। उसने सोल को गाते हुए स्टेज पर देखा था। इसके बाद ही वो अपना दिल हार गए।
किम के पिता ने सोल का फैमिली बैकग्राउंड चेक किया। सोल की मां डॉक्टर थी जबकि पिता प्रोफ़ेसर। माध्यम वर्ग की सोल सिंगिंग में रूचि रखती थी और कॉलेज के को-कुलर एक्टिविटी में एक्टिव रहती थी।
काफी छानबीन के बाद किम और सोल की शादी के लिए उनके पिता तैयार हुए। शादी से पहले सोल को महल में रहने के तौर तरीके सीखाने के लिए खास ट्रेनिंग भी दी गई थी।
किम और सोल के बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि उनकी तस्वीरों, और उसके हावभाव से ये साफ़ होता है कि किम अपनी पत्नी से काफी प्यार करते हैं। जहां दुनिया के लिए वो क्रूर हैं, वहीं अपनी पत्नी के साथ वो काफी हंसमुख और सुलझे हुए हैं।
इनकी लवस्टोरी को इसलिए भी ख़ास कहा जाता है क्योंकि किम के बाबा और उनके पिता ने कई शादियां की थी। इसके अलावा उनकी कई रखैल भी थीं। लेकिन किम अपनी पत्नी के प्रति काफी ईमानदार है।
जहां किम के पिता या दादाजी कभी अपनी पत्नियों के साथ सामने नहीं आए, वहीं किम कई बार अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। किम जब अपनी पत्नी के साथ चीन दौरे पर गए तब दुनिया की नजर उनकी खूबसूरत बीवी पर गई थी।