MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • लाल बक्से में बन रहा था लड़की का न्यूड वीडियो, LIVE देख रहे थे 15 लड़के, यूं हुआ खुलासा

लाल बक्से में बन रहा था लड़की का न्यूड वीडियो, LIVE देख रहे थे 15 लड़के, यूं हुआ खुलासा

हटके डेस्क: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो विश्वास पर टिका होता है। दोस्ती में कई ऐसे उदाहरण देखे जाते हैं, जिसमें लोग जान तक देने के लिए तैयार रहते हैं। खून के रिश्तों से अलग दोस्ती का रिश्ता इंसान अपनी अनुकूलता के हिसाब से बनाता है। लेकिन कई बार ये रिश्ते धोखे वाले साबित होते हैं। अब लिंकन यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली इस स्टूडेंट को क्या पता था कि जिसे दोस्त समझ वो इतना विश्वास कर रही है, वो उसका न्यूड वीडियो बना रहा होगा? मामला इंग्लैंड से सामने आया है, जहां यूनिवर्सिटी स्टूडेंट ने अपने दोस्त पर इल्जाम लगाया कि उसने  अपने घर के बाथरूम में कैमरा छिपाकर नहाते हुए उसका वीडियो बनाने की कोशिश की। लड़की ने ना सिर्फ लड़के को रंगे हाथ पकड़ लिया बल्कि उसने सबूत के तौर पर कई तस्वीरें भी खींच ली। लड़की ने ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दूसरी लड़कियों को भी चेतावनी दी है कि वो मामले से सीख लें और अपने आसपास की चीजों पर ध्यान दें। आइये दिखाते हैं कितनी चालाकी से लड़का बना रहा था लड़की की न्यूड वीडियो... 
 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 10 2020, 02:34 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

यूनिवर्सिटी स्टूडेंट ने बताया कि कैसे उसके दोस्त ने उसकी दोस्ती का गलत फायदा उठाने की कोशिश की। लड़की अपने दोस्त के घर गई थी लेकिन उसे ये नहीं पता था कि लड़का उसका न्यूड वीडियो बनाने के फिराक में था। 

27
Asianet Image

लड़की की पहचान ऑब्रे के नाम से जाहिर की गई है, जो उसका असली नाम नहीं है। लड़की तब हैरान हो गई जब वो अपने दोस्त के घर के बाथरूम में नहा रही थी। अचानक उसकी नजर एक लाला रंग के बक्से पर पड़ी। उसे खोलते ही उसके होश उड़ गए। 
 

37
Asianet Image

लाल रंग के बक्से के ऊपर लड़की को कुछ अजीबोगरीब निशान नजर आए थे। लड़की को शक हुआ। उसने जब बॉक्स खोला तो अंदर एक आईफोन रखा था, जिसका कैमरा ऑन था।  

47
Asianet Image

लड़के ने डिब्बे में फोन छिपाकर रख दिया था। साथ ही उस समय लाइव 15 लोग लड़की को नहाते हुए देख रहे थे। लड़की ने तुरंत खुद हो तौलिये से लपेटा और इसकी कई तस्वीरें खींच ली।  
 

57
Asianet Image

लड़की ने मामले की पुलिस में कंप्लेन कर दी है। सबसे ताज्जुब की बात तो ये है कि बॉक्स के अंदर लड़के ने खुद की इस शर्मनाक हरकत को लेकर ये भी लिखा था कि शान्ति राखी, मैं स्टूडेंट हूँ।  

67
Asianet Image

लड़की ने अपने और लड़के की पहचान छिपाई है। लड़की का कहना है कि इस घटना से लड़के का करियर भी खराब हो जाएगा। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, लड़के को यूनिवर्सिटी से दो साल के लिए निकाल दिया गया है। 

77
Asianet Image

साथ ही उसपर सेक्सयुअल ऑफेन्स का भी केस दर्ज किया गया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वो अपने दोस्त के घर पार्टी के लिए गई थी। जब उसने रात में सोने से पहले नहाने का फैसला किया, उसके बाद उसे बाथरूम में ये बॉक्स मिला था। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories