- Home
- Viral
- दीवाली के पहले महिला ने राशन दुकान से खरीदा कैडबरी चॉक्लेट, पैकेट खोलते ही अंदर से निकले बिलबिलाते कीड़े
दीवाली के पहले महिला ने राशन दुकान से खरीदा कैडबरी चॉक्लेट, पैकेट खोलते ही अंदर से निकले बिलबिलाते कीड़े
हटके डेस्क: भारत में दीवाली के समय लोग एक-दूसरे के लिए गिफ्ट्स खरीदते हैं। इसमें मिठाइयां और चॉक्लेट्स लोग गिफ्ट करना ज्यादा पसंद करते हैं। बात अगर चॉक्लेट्स की करें, तो उसमें भी कैडबरी जैसे ब्रांड बच्चे-बच्चे की पसंद है। लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसके बाद आप कैडबरी चॉक्लेट खरीदने से पहले कई बार सोचेंगे। एक महिला ने कैडबरी के ब्रंच बार को खाने के लिए खरीदा। लेकिन जैसे ही उसने पैकेट खोला अंदर से ऐसी घिनौनी चीज निकली कि देखते ही उबकाई आ जाए। महिला ने तुरंत उस बार की तस्वीर खींच कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जहां से ये वायरल हो गया। आइये आपको दिखाते हैं आखिर क्या निकला था पैकेट के अंदर से...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
ये मामला यूके से सामने आया। यहां रहने वाली 29 साल की एमा हुट्टों ने खाने के लिए राशन दुकान से एक कैडबरी ब्रंच बार ख़रीदा। लेकिन उसे क्या पता था कि वो अब अपनी जिंदगी के सबसे बुरे सपने को जीने जा रही है।
उसने जैसे ही चॉक्लेट का पैक खोला, पहली बाईट लेने से पहले ही उसे उसके ऊपर कुछ चलता हुआ नजर आया। उसने पूरे बार को पैकेट से बाहर निकाला तो हैरान रह गई। बार उसके हाथों से नीचे गिर गया।
चॉक्लेट बार के ऊपर एक कीड़ा चल रहा था। इस maggot को देखकर ही उबकाई आ जाए। लेकिन असल में स्थिति और भी खराब थी। पूरे चॉक्लेट के ऊपर कीड़े के अंडे भरे हुए थे। इन्हें पहली नजर में देखकर महिला ने क्रम्ब्स समझा था।
महिला के हाथ से चॉक्लेट नीचे गिर गया। उसने वहीं दुकानदार को बुलाया और उससे पूछा कि क्या ये कीड़ा हैं? दोनों ने जब बार को गौर से देखा तो पाया कि पूरे बार के ऊपर कीड़े के अंडे भरे पड़े थे।
महिला ने तुरंत इसकी तस्वीर अपने फेसबुक पर शेयर की। महिला की मां ने पैकेट को अच्छे से चेक किया ताकि ये कंफर्म हो कि वो अंडे हैं ना कि नट्स का पाउडर। लेकिन असल में बार के ऊपर कीड़े के अंडे ही थे।
महिला ने इस कैडबरी के 6 बार्स का एक बॉक्स ही ख़रीदा था जो पूरी तरह सील था। वो कहीं से ओपन नहीं था। इसका मतलब है कि मैनुफैक्चरिंग के दौरान ही फैक्ट्री में इन बार्स पर कीड़े लग गए थे।
साथ ही बॉक्स पर लिखी एक्सपायरी डेट भी सही थी। चॉक्लेट का हाल देख ऐसा लग रहा था जैसे उसके मिक्सचर में ही कीड़े लगे थे। एमा का कहना है कि उसे जो अनुभव हुआ है, वो भुलाना काफी मुश्किल है।
एमा ने इसकी शिकायत कैडबरी से की, जिसके बाद उनसे सारे पैकेट्स मांगे गए हैं, ताकि इसकी जांच की जा सके। वहीं कंपनी ने एमा को सॉरी नोट के साथ 10 यूरो भी दिए। हालांकि, एमा अब आगे कभी कैडबरी बार नहीं खरीदेगी।
एमा ने कहा कि अब वो कभी इन्हें नहीं खाएगी। उनके बारे में सोचते ही अब एमा को उबकाई आ जाती है। वहीं इस मामले को लेकर कैडबरी ने भी माफ़ी मांगी है। उन्होंने इसकी जांच कर एक्शन लेने का भरोसा दिलाया है।