- Home
- Viral
- हट्टे-कट्ठे पहलवान से नहीं पटी कोई लड़की, सिंगल रहने की जगह धूमधाम से कर ली प्लास्टिक डॉल से शादी
हट्टे-कट्ठे पहलवान से नहीं पटी कोई लड़की, सिंगल रहने की जगह धूमधाम से कर ली प्लास्टिक डॉल से शादी
हटके डेस्क: प्यार में इंसान कोई भी बंधन नहीं मानता। आजतक आपने प्यार में जात-पात को इग्नोर करते देखा होगा, उम्र का फासला देखा होगा। लेकिन कजाकिस्तान में रहने वाले एक शख्स का दिल प्लास्टिक की गुड़िया पर आ गया। इसके बाद शख्स ने अपनी मोहब्बत से शादी ही कर ली। ये शादी कोई मजाक नहीं थी। शादी पूरे रीतिरिवाज से करवाई गई। साथ ही इस शादी के साक्षी कई मेहमान भी बने। आइये आपको बताते हैं इनकी अनोखी लवस्टोरी और शादी समारोह की तस्वीरें...
| Published : Dec 07 2020, 02:47 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अजीबोगरीब शादी का ये मामला कजाकिस्तान से सामने आया। यहाँ रहने वाले एक शख्स का दिल प्लास्टिक की गुड़िया पर आ गया। इसके बाद उसने पहले गुड़िया से सगाई की, उसके बाद धूमधाम से उसने डॉल से शादी भी की।
शख्स की पहचान यूरी टोलोचको के रूप में हुई। यूरी ने इस डॉल का नाम मार्गो रखा है। मार्गो और यूरी की मुलाक़ात एक डिस्को में हुई थी। वहीं यूरी ने मार्गो को दिल दे दिया था।
मार्गो एक सिंथेटिक सेक्स डॉल है। यूरी ने पहले मार्गो से सगाई की। दोनों की रिंग सेरेमनी और किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इसे देख लोग हैरान थे। लेकिन उन्हें लगा था कि यूरी का ये पागलपन जल्द खत्म हो जाएगा।
यूरी के दिमाग पर मार्गो का जादू छाया हुआ था। सगाई के कुछ समय बाद यूरी ने पूरे रीतिरिवाज से मार्गो से शादी कर ली। यूरी के मुताबिक, मार्गो की खूबसूरती ने उन्हें शादी के लिए मजबूर कर दिया।
इस शादी में दर्जनों मेहमान मौजूद थे। सबके सामने यूरी ने मार्गो के साथ सात जन्मों की कसमें खाई। साथ ही मार्गो को पत्नी भी बना लिया। यूरी ने किस कर इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
यूरी के इंस्टाग्राम पर दो अकाउंट है। दोनों पर ही उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। यूरी पेशे से बॉडीबिल्डर है। जबकि मार्गो एक सेक्स डॉल है। लेकिन यूरी ने इंसान की जगह इसी डॉल से शादी कर ली।
यूरी ने डॉल के साथ अपनी शादी के वीडियोज भी शेयर किये हैं। इसमें दोनों को साथ डांस करते देखा जा सकता है। इस अजीबोग़रीब शादी को लेकर उन्होंने लिखा कि अभी ये हुआ है। ये जश्न आगे भी जारी रहेगा।