- Home
- Viral
- Google पर भारतीयों ने सर्च की कमला हैरिस से जुड़ी शर्मनाक बात, 24 घंटे में 300 प्रतिशत ने टाइप किया ये Keyword
Google पर भारतीयों ने सर्च की कमला हैरिस से जुड़ी शर्मनाक बात, 24 घंटे में 300 प्रतिशत ने टाइप किया ये Keyword
हटके डेस्क: 20 जनवरी को अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके साथ कमला हैरिस शपथ लेंगी। यूएस की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल करने वाली कमला हैरिस में भारतीयों की काफी दिलचस्पी है। आखिर हो भी क्यों ना, आखिर कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं। उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही कमला हैरिस गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं। भारत में लोग कमला हैरिस की लाइफ से जुडी कई बातें सर्च कर रहे हैं। इसमें इनके बच्चों से लेकर उनके सौतेले बच्चों के नाम तक के बारे में लोग जानना चाहते हैं। हालांकि, बीते 24 घंटे में भारत में कमला हैरिस के बारे में जिस चीज को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है वो काफी शर्मनाक भी है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
कमला हैरिस यूएस की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रही हैं। इसे लेकर अमेरिका से लेकर भारत तक में लोग काफी उत्साहित हैं। भारत के लोग कमला हैरिस के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए गूगल का सहारा ले रहे हैं।
बीते एक हफ्ते से गूगल पर कमला हैरिस को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसमें कमला हैरिस के पर्सनल लाइफ से जुडी बातें लोग सबसे ज्यादा जानना चाहते थे।
कमला हैरिस के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया सवाल रहा कि क्या कमला के बच्चे हैं? इस सवाल को गूगल पर लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया।
इसके अलावा भी लोग कमला हैरिस के बारे में और भी सवाल सर्च किये। इसमें कमला हैरिस के सौतेले बच्चे कितने हैं, कमला हैरिस के पति की डिटेल भी शामिल है।
हालांकि सर्च रिजल्ट में एक ऐसी चीज भी ढूंढी गई, जिसे बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। ये है कमला हैरिस न्यूड फोटोज। एक दिन के अंदर इस सवाल को सर्च करने में 300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
लोगों के सवाल की बता करें, तो कमला हैरिस ने डग एमॉफ से शादी की है। दोनों के दो बच्चे हैं लेकिन ये दोनों डग एमॉफ की पहली पत्नी से हुए बच्चे हैं।
26 साल की कॉल और 21 साल की एला है। कमला हैरिस और डग एमॉफ की कोई संतान नहीं है। लेकिन कमला हैरिस ने दोनों बच्चों को भरपूर प्यार दिया है।