MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • कोरोना से सबसे अधिक मारे जा रहे हैं इन देशों में लोग, हर 100 संक्रमित मरीजों में 10 की हो रही है मौत

कोरोना से सबसे अधिक मारे जा रहे हैं इन देशों में लोग, हर 100 संक्रमित मरीजों में 10 की हो रही है मौत

हटके डेस्क: चीन के वुहान से शुरू हुआ एक वायरस दुनिया को कभी ऐसी स्थिति में ला देगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। कोरोना वायरस के कारण आज दुनिया के कई देश शमशान घाट में बदल गए हैं। इस वायरस ने अभी तक दुनिया में कुल 18 लाख 53 हजार से अधिक लोगों को संक्रमित किया है, वहीं 1 लाख 14 हजार से अधिक लोग वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। चीन के कई मील दूर बसे देशों में इस वायरस ने मौत का तांडव किया है। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कोरोना के कारण सबसे अधिक मौतें हो रही हैं। इनमें भारत की स्थिति क्या है, ये भी जानना जरुरी है। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Apr 13 2020, 01:43 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
111
Asianet Image
13 अप्रैल की सुबह तक दुनिया में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 18 लाख 53 हजार से अधिक है, वहीं 1 लाख 14 हजार से अधिक लोग वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। 
211
Asianet Image
बात अगर पूरी दुनिया की करें, तो कोरोना मरीजों की मौत की दर 6.1 है। यानी दुनिया के कुल संक्रमित लोगों में हर 100 में से 6 की मौत हो रही है। 
311
Asianet Image
लेकिन दुनिया के 6 ऐसे देश हैं, जहां मौत की दर 10 से अधिक है। इन 6 देशों में कोरोना ने मौत का तांडव मचा दिया है। 
411
Asianet Image
अमेरिका में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 60 हजार पार है। इनमें से अभी तक 22 हजार लोगों की मौत हो गई है.इस देश में मौत की दर 3.9 है। 
511
Asianet Image
अमेरिका के बाद तबाही में दूसरा नंबर है स्पेन का। यहां अभी तक कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 66 हजार से अधिक है। जबकि मौत का आंकड़ा भी 17 हजार पार है। 
611
Asianet Image
इटली में भी कोरोना ने जमकर तबाही मचा रखी है। इन देशों में हालत ऐसी है कि अब शमशान घाटों में मुर्दों के लिए जगह नहीं है। ऐसे में यहां ;लाशों को इक्कठा कर सामूहिक दफन किया जा रहा है। इटली में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 56 हजार से अधिक है। जिसमें लगभग 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी  है। 
711
Asianet Image
फ्रांस में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। फ्रांस में अभी तक कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 32 हजार पार है। जबकि मौत का आंकड़ा 14 हजार पार कर चुका है। यहां भी मौत की दर 10 पार है।  
 
811
Asianet Image
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, संक्रमित मरीजों में  मौत इटली और ब्रिटेन में हुई है। दोनों ही देशों में मृत्यु की औसत दर क्रमश 12.8 और 12.4 है। 
 
911
Asianet Image
इसके बाद नंबर आता है बेल्जियम और नीदरलैंड का। इन दोनों देशों में मौत की औसत दर 11.9 और 10.8 परसेंट है। 
 
1011
Asianet Image
स्पेन और फ्रांस भी इसमें पीछे नहीं है। इन देशों में भी मौत की औसत दर 10 से अधिक है। 
 
1111
Asianet Image
बात अगर भारत की करें, तो यहां अभी तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार 2 सौ पार है। जिसमें 3 सौ से अधिक की मौत हो गई है। दिए आंकड़ों के मुताबिक़, भारत में कोरोना से मौत की औसत दर अभी 3.2 है। 
 
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories