कहीं नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, यहां गांजे का दम लगाते हुए योगा करते हैं लोग
हटके डेस्क। योग अब दुनिया भर में पॉपुलर हो गया है। भारत में हजारों साल पहले ही इसकी शुरुआत हुई थी। योग करने से इंसान न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी चुस्त-दुरुस्त महसूस करता है। नियमित रूप से योग करने से कई तरह की बीमारियों से भी बचाव होता है। इससे मानसिक ऊर्जा भी मिलती है। योग करने से मन को एकाग्र करने में मदद मिलती है। योग के इतने फायदे हैं कि उन्हें गिना पाना आसान नहीं है। आज योग को दुनिया के ज्याादतर देशों ने अपना लिया है। वहीं, कुछ देशों में इसके ऐसे रूप भी सामने आ रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। योग के तरह-तरह के गुरु भी सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले हॉट योगा की बात चली थी। अभी कुछ समय पहले अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में एक ऐसे योगा सेंटर का पता चला है, जहां योग करते हुए लोग जम कर मारिजुआना यानी गांजा का सेवन करते हैं। योग करने के पहले सभी के लिए गांजे का दम लगाना जरूरी है। कई युवा तो योग करने के दौरान भी गांजे का दम लगाते रहते हैं। इस योगा सेंटर पर डी डुसाल्ट (Dee Dussault) नाम के योग गुरु युवक-युवतियों को योग की ट्रेनिंग देते हैं। जब गांजे के नशे में धुत्त होकर युवा लड़कियां और लड़के योग करते हैं, तो अजीब ही सीन क्रिएट होता है। देखें इस अजीबोगरीब योगा सेशन की तस्वीरें।
| Published : Aug 01 2020, 04:38 PM IST / Updated: Aug 01 2020, 04:50 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
डी डुसाल्ट (Dee Dussault) के योग सिखाने वाले सेंटर पर बड़ी संख्या में युवा लोग योग सीखने आते हैं। यहां योग के साथ गांजे का नशा भी करने को मिलता है।
सैन फ्रांसिस्को का यह योग सेंटर यूथ के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। बता दें कि अमेरिका के कुछ स्टेट में गांजा पीना गैरकानूनी नहीं है।
गांजा पीते हुए योग करना अजीब ही बात है। कहना मुश्किल है कि युवा यहां गांजा पीने के लिए आते हैं या योग करने।
योग करते हुए यहां गांजा पीना आम बात है। कई योग करने के पहले ही गांजा पीकर नशे में धुत्त हो जाते हैं।
इस योग सेंटर पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। लोग गांजा पीते हुए यहां काफी वक्त बिताते हैं और बीच-बीच में योग भी करते हैं।
योग करने के दौरान गांजा पीने के लिए उनके पास सुविध मौजूद होती है। गांजा पीने के साथ ही वे दूसरे ड्रग्स भी लेते हैं।
योग करने के पहले गांजे का दम लगाती युवती और उसका साथी।
यहां गांजा पीने और मौज-मजा करने की पूरी छूट मिलती है। जरूरी नहीं कि गांजा पीने के बाद योग किया ही जाए। यह एक तरह से नशा करने का अड्डा भी है।
सैन फ्रांसिस्को के इस योग सेंटर पर हर उम्र के लोग आते हैं, पर ज्यादातर तादाद युवाओं की ही होती है।
योग करने के पहले गांजे का दम लगा कर धुआं उड़ाती एक युवती जो नशे में मदहोश हो गई है।
यहां कई तरह के फैशनेबल ड्रेसेस में लड़कियां योग करने आती हैं। गांजा पी लेने के बाद उनमें जोश और भी बढ़ जाता है।
गांजे के नशे में मदमस्त हो जाने के बाद युवाओं के लिए योग मौज-मस्ती करने का एक बहाना हो जाता है। वे नशे में जम कर एन्जॉय करते हैं।
अमेरिका में हॉट योगा के बाद वीड योगा यानी गांजा पीकर योग करने की नई परिपाटी चली है। इसका यूथ में काफी क्रेज है।