MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Viral
  • यहां होली पर हाथी से भिड़ जाते हैं लोग

यहां होली पर हाथी से भिड़ जाते हैं लोग

होली एक ऐसा त्योहार है जो पूरे देश में मनाया जाता है। हर धर्म और समुदाय के लोग इस त्योहार में उत्साह से शामिल होते हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर खुशियां मनाते हैं। इस त्योहार के मौके पर तरह-तरह के पकवान और व्यंजन बनाए जाते हैं। लोग भांग की ठंडई का आनंद लेते हैं और फगुआ के गीत गाते हैं। देश के अलग-अलग इलाकों में होली मनाने के रिवाज भी कुछ अलग हैं। कहीं लट्ठमार होली खेली जाती है, तो कहीं लोग हाथियों से भिड़ कर होली खेलते हैं। कहीं कीचड़ और धूल की होली खेली जाती है। इस मौके पर कई जगहों पर गालियां दिए जाने का रिवाज भी है। साधु लोग अलग तरह से होली खेलते हैं। देश में मथुरा और वृंदावन की होली बेहद खास मानी जाती है। आज पूरे देश में संवत जलाया जाएगा यानी होलिका-दहन का कार्यक्रम होगा और कल 10 मार्च को रंग-गुलाल से होली खेली जाएगी। जानते हैं, देश के अलग-अलग इलाकों में कैसे खेली जाती है होली। 

4 Min read
Manoj Jha
Published : Mar 09 2020, 01:22 PM IST | Updated : Mar 09 2020, 04:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
उत्तर प्रदेश के बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाती है। यह होली पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में खेली जाती है। इस होली में महिलाएं रंग खेलने के साथ पुरुषों को डंडों से मारती हैं। लेकिन इसका ख्याल रखा जाता है कि उन्हें चोट नहीं लगे। लट्ठमार होली खेलने के साथ औरतें रंगों की जगह लड्डू बरसाती हैं और होली के गीत गाती हैं।
29
Asianet Image
उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन की होली बेहद खास मानी जाती है। वृंदावन में होली का त्योहार वसंत पंचमी से ही शुरू हो जाता है। मथुरा में ही कृष्ण का जन्म हुआ था। यहां मटकाफोड़ होली होती है। यहां होली के दौरान राधा और कृष्ण के प्रेम से जुड़े परंपरागत गीत गाए जाते हैं, जो देश के दूसरे इलाकों में भी प्रचलित हैं। यहां के मंदिरों में होली के मौके पर रास लीलाओं का आयोजन होता है।
39
Asianet Image
पश्चिम बंगाल के मशहूर शांति निकेतन में होली के अवसर पर वसंतोत्सव मनाया जाता है। यहां होली एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाई जाती है। इसकी शुरुआत गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने ही की थी। होली के अवसर पर शांति निकेतन के छात्र और छात्राएं पीले व केसरिया परिधानों में सज कर रवींद्रनाथ टैगोर के गीत गाते हैं और नृत्य करते हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं के साथ लोग गलियों और बाजारों में गीत गाते हुए घूमते हैं। इसे डोल जात्रा कहा जाता है।
49
Asianet Image
उत्तराखंड में कुमाउंनी होली खेली जाती है। इस मौके पर यहां के लोग परंपरागत परिधानों चूड़ीदार पाजामा, कुर्ता और नोकदार टोपी पहन कर एक जगह बैठते हैं और शास्त्रीय संगीत पर आधारित होली के गीत गाते हैं। इस मौके पर ढोल और हुरका जैसे परंपरागत वाद्य यंत्र बजाए जाते हैं। यहां खड़ी होली, महिला होली और बैठकी होली अलग-अलग मनाई जाती है। मंदिरों में होली-गायन के कार्यक्रम होते हैं। यहां की होली की खासियत है कि नैचुरल कलर का इस्तेमाल किया जाता है। ये रंग फूलों से लोग खुद बनाते हैं।
59
Asianet Image
पंजाब के आंनदपुर साहिब में होली को होला मोहल्ला कहा जाता है। इस मौके पर लोग अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हैं। होली के मौके पर निहंग सिख तलावरबाजी और दूसरी युद्ध कलाओं का प्रदर्शन करते हैं। इस मौके पर राज्य की ग्रामीण महिलाएं अपने घरों की दीवारों पर पेंटिंग बनाती हैं, जिन्हें चौकपूर्णा कहते हैं।
69
Asianet Image
मणिपुर में होली को रासरंग उत्सव कहा जाता है। यहां होली के मौके पर लोग गीत गाते हैं और नृत्य करते हैं। ये स्थानीय लोक नृत्य होते हैं, जिन्हें थाबल छोगंबा कहा जाता है। यहां होली का त्योहार 6 दिनों तक चलता है। लोग आग जला कर वहां गुलाल खेलते हैं। वे परंपरागत पीली और सफेद पगड़ी इस मौके पर पहनते हैं। होली के दिन मणिपुर के लोग बड़ी संख्या में भगवान कृष्ण के मंदिरों में जाते हैं और कई तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होता है।
79
Asianet Image
राजस्थान में उदयपुर और जयपुर की होली खास तौर पर प्रसिद्ध है। उदयपुर का मेवाड़ राजघराना होली के त्योहार पर बेहद शानदार आयोजन करता है। उदयपुर के मानेक चौक से लेकर सिटी पैलेस तक लोग जुलूस के रूप में जाते हैं, जिनके आगे सजे-सजाए हाथी चलते हैं, जिन पर राजघराने के लोग बैठे रहते हैं। इस जुलूस में हाथियों के अलावा घोड़े भी शामिल होते हैं। इस दिन हाथियों का पोलो गेम भी आयोजित किया जाता है। इस मौके पर हाथी नाचते भी हैं और उनके साथ पुरुषों व महिलाओं के झुंड लड़ाई भी करते हैं, जो सिर्फ प्रतीकात्मक होता है।
89
Asianet Image
दक्षिण भारत में होली मनाने का रिवाज वैसे तो कम है, लेकिन यहां कई जगहों पर इसे रति और कामदेव के मिलन की याद में मनाया जाता है। उनके प्यार से जुड़े कई गीत लोग होली के मौके पर गाते हैं। होली को दक्षिण भारत में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे मलयालम में मंजुल कुली, तेलंगाना में कामुधा, कर्नाटक में कामधाना और तमिलनाडु में पाडिगई कहते हैं। कर्नाटक के विजयनगर साम्राज्य के महत्वपूर्ण शहर हम्पी के भग्नावशेषों में काफी भीड़ इस मौके पर जुटती है। लोग ढोल और दूसरे वाद्ययंत्र बजा कर गीत गाते हैं। ले एक-दूसरे को रंग-गुलाल भी लगाते हैं।
99
Asianet Image
दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में होली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस मौके पर कोई घर में छिप कर रंगों से बच नहीं सकता। पड़ोसी और जान-पहचान के लोग उन्हें घरों से खींच कर लाते हैं और रंगों में सराबोर कर देते हैं। होली के मौके पर सड़कों पर भी भीड़ उमड़ पड़ती है। ये एक-दूसरे पर रंगों की बारिश कर देते हैं। होली पर यहां जम कर लोग भांग और शराब पीते हैं। इस मौके पर संगीत के कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। मुंबई के धारावी स्लम बस्ती की होली काफी फेमस है।
Manoj Jha
About the Author
Manoj Jha
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved