MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Viral
  • मुर्गी को महिला की तरह शुरू हुई प्रसव पीड़ा, छटपटाते हुए गर्भ से अंडा नहीं, सीधे बाहर निकाला बच्चा

मुर्गी को महिला की तरह शुरू हुई प्रसव पीड़ा, छटपटाते हुए गर्भ से अंडा नहीं, सीधे बाहर निकाला बच्चा

हटके डेस्क: दुनिया में कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनपर यकीन करना काफी मुश्किल होता है। लोगों को जब इनके बारे में पता चलता है, तो कई दिन तो इस बात पर यकीन करने में लग जाता है कि क्या ये बात सच है? अब अगर हम आपसे ये कहें कि एक मुर्गी ने अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म दिया तो? आपको लगेगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। ये मामला सामने आया है ओडिशा से। जहां एक किसान की मुर्गी ने अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म दिया। इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया। इस खबर के सामने आने के बाद एक बार फिर बहस छिड़ गई है कि पहले मुर्गी आई या अंडा... 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 06 2020, 08:10 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

सोशल मीडिया पर भारत के ओडिशा का नुआपाड़ा जिला इन दिनों छाया हुआ है। इस जिले में रहने वाले एक किसान की मुर्गी के कारण उसकी काफी चर्चा हो रही है। 

28
Asianet Image

दरअसल, किसान की मुर्गी ने अंडे दिए। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है? मुर्गी है तो अंडे देगी ही। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो बेहद चौंकाने वाला था। 

38
Asianet Image

नुआपाड़ा के इच्छापुर गांव में रहने वाली अम्बिका मांझी के घर की मुर्गी ने उसे मशहूर कर दिया। अम्बिका की मुर्गी ने 9 अंडे को जन्म दिया। अंडे देने के बाद मुर्गी उन्हें से रही थी लेकिन थोड़ी देर बाद उसने वहां से हटकर दूसरी जगह बैठने का फैसला किया। 
 

48
Asianet Image

जब काफी देर तक मुर्गी नहीं उठी, तो घरवालों ने जाकर उसे उठाया। वहां बैठकर मुर्गी छटपटा रही थी। जब लोगों ने मुर्गी को हटाया तो देखा कि वहां एक चूजा था। 
 

58
Asianet Image

मुर्गी के आसपास कहीं अंडे का छिलका नजर नहीं आया। इससे ये साफ़ हो गया कि मुर्गी के पेट से सीधे चूजे का जन्म हुआ है।  डिलीवरी के 10 मिनट बाद चूजे की मौत हो गई। 

68
Asianet Image

पशु चिकित्स्कों ने कहा कि उन्होंने ऐसी घटना अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी है। लेकिन उन्होंने बताया कि हो सकता है बाहर आने से पहले ही अंडे से चूजा निकल गया था। इस कारण सीधे चूजे का जन्म हुआ। 
 

78
Asianet Image

बता दें कि मुर्गी अंडे देने के बाद उसे 21 दिन तक सेती है। इसके बाद अंडे से चूजे निकल जाते हैं। लेकिन इस मामले में अंडा शायद मुर्गी के गर्भ में ही फूट गया होगा। 
 

88
Asianet Image

 इससे पहले भी केरल के वायनाड और श्रीलंका से इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। दोनों ही मामलों में चूजे की मौत हो गई थी। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories