MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • जिस हथिनी को पटाखा खिला मार दिया, उसके गर्भ में पल रहा था ये बच्चा, दर्दनाक तस्वीरें शायद ना देख पाएं आप

जिस हथिनी को पटाखा खिला मार दिया, उसके गर्भ में पल रहा था ये बच्चा, दर्दनाक तस्वीरें शायद ना देख पाएं आप

हटके डेस्क: पूरी दुनिया का ध्यान इन दिनों कोरोना महामारी के पीछे है। इस जानलेवा वायरस से कैसे बचा जाए, सब इसकी खोज में जुटे हैं। लेकिन कुछ जानवर, जिनका जन्म इंसान के रूप में हुआ, वो भला अपनी हैवानियत से कैसे पीछे जा सकते थे। पिछले दिनों केरल में एक प्रेग्नेंट मादा हाथी की मौत हो गई। उसकी मौत नदी में खड़े-खड़े हो गई। ये कोई नैचुरल डेथ नहीं थी। मादा हाथी के साथ स्थानीय लोगों ने दुर्व्यवहार किया था। उसे पटाखों से भरा अनानास खिलाया गया था। जो उसके मुंह में फट गया। हथिनी ने तो दुनिया  को अलविदा कर ही दिया। लेकिन उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी नहीं रहा। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। आगे जो तस्वीरें आप देखेंगे, वो इंसानों को शर्मसार करने के लिए काफी होगी। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 04 2020, 02:10 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
113
Asianet Image

यह मामला उस वक्त सामने आया, जब उत्तरी केरल के मलप्पुरम में एक फॉरेस्ट अफसर ने इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया।रेस्क्यू टीम में शामिल मोहन कृष्णन ने फेसबुक पर लिखा, हथिनी खाने की तलाश में जंगल से भटकते हुए पास के गांव में पहुंच गई थी। यहां वह गलियों में घूम रही थी। इसके बाद उसे अनानास में पटाखों की लड़ी खिला दी।

213
Asianet Image

मोहन के मुताबिक, पटाखे इतने असरदार थे, कि उसका मुंह और जीभ बुरी तरह से जख्मी हो गए। वह खाने की तलाश में पूरे गांव में भटकती रही। दर्द के चलते वह कुछ खा भी नहीं पाई। हथिनी ने इतने दर्द के बावजूद किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। उसने किसी के ऊपर हमला भी नहीं किया। वह बहुत सीधी थी।

313
Asianet Image

हथिनी को नदी से बाहर लाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी सूंड फट गई थी। और गर्भ में ये बच्चा पल रहा था। ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल ने इस हथिनी के साथ ये बर्बरता करने वाले को ढूंढने के लिए पचास हजार रूपये का इनाम रखा है। 
 

413
Asianet Image

इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस वीभत्स घटना को अपनी सोच के हिसाब से चित्र में बदल दिया। मौत के बाद आसमान में ये हथिनी अपने बच्चे को खुश रहने को बोल रही है। क्यूंकि वहां कोई इंसान नहीं है। 
 

513
Asianet Image

इस चित्र ने कई लोगों का कलेजा निकाल कर रख दिया। हथिनी से उसके गर्भ का बच्चा पूछ रहा था कि क्या अब वो कभी इंसानों को नहीं देख पाएगा? विश्वासघात की शिकार मां ने जवाब दिया- तुम अफ़सोस नहीं करोगे इसका। 

613
Asianet Image

वहीं इस चित्र में पटाखे वाले अनानास को खाने के बाद अपने बच्चे से माफ़ी मांगती दिखी मां। 

713
Asianet Image

मां ने अनानास तो खा लिया। लेकिन वो उसके मुंह में ही फट गया। काफी देर तक वो पानी में खड़ी रही। सूंड में पानी भर लिया ताकि जलन ना हो। गर्भ में बच्चा मां से खाना मांगता रहा। 
 

813
Asianet Image

इस चित्र में भारत के सबसे साक्षर राज्य की असलियत दिखाई गई। बेजुबान मां ने विश्वास किया। और उसे बदले में मौत मिली। 

913
Asianet Image

वो प्रेग्नेंट थी। भूखी थी, उसने इंसान से मदद मांगी यही उसकी गलती थी। एक गलती और गर्भ का बच्चा भी मारा गया। 

1013
Asianet Image

कई लोग हथिनी से माफ़ी मांगते दिखे। इस घटना ने वाकई सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इंसानियत कहां जा रही है? 

1113
Asianet Image

हथिनी ने जिसे खाना समझा, वो तो विस्फोटक था। उसे क्या पता था कि वो कितनी बड़ी गलती करने जा रही थी। 

1213
Asianet Image

अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की सलामती के लिए मां छटपटाती रही। उस मासूम को किसी ने। वो मर गया। 

1313
Asianet Image

वहीं इस तस्वीर में मां से उसका बच्चा पूछ रहा है कि मेरी क्या गलती थी? मां ने जवाब दिया- गलती मेरी थी, जो मैंने विश्वास किया। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories