MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Viral
  • पैदा होते ही मां बाप ने फेंक दिया था कचरे के डिब्बे में, आज है अरबों का मालिक

पैदा होते ही मां बाप ने फेंक दिया था कचरे के डिब्बे में, आज है अरबों का मालिक

फ्लोरिडा: दुनिया में ऐसे कई मामले सामने आते हैं जहां बच्चों को माता-पिता अकेला छोड़ देते हैं। कुछ मज़बूरी के कारण ऐसा करते हैं, तो कुछ किसी और हालात में। फ्लोरिडा में 1989 में एक महिला ने कचरे के डिब्बे से एक बच्चे की रोने की आवाज सुन पुलिस को कॉल किया। जब बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया, तो पता चला कि उसकी बॉडी में अंदरूनी चोटें भी हैं। इलाज के बाद उसे फॉस्टर केयर ले जाया गया, जहां उसे एक कपल ने गोद ले लिया। आज ये बच्चा अरबों की कंपनी का मालिक है। आइए जानते हैं इस शख्स की इंस्पिरेशनल स्टोरी... 

Asianet News Hindi | Updated : Dec 11 2019, 07:18 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
फ्रेड्डी फिग्गर्स आज अमेरिका के टेलीकम्युनिकेशन कंपनी में जाना पहचाना नाम हैं। उनकी कंपनी फिग्गर्स वायरलेस आज अमेरिका में काफी मशहूर है। उनकी कंपनी की मार्केट वैल्यू 4 अरब 39 करोड़ रुपए है।
27
Asianet Image
बचपन में फ्रेड्डी के दोस्त उसे कचरे से उठाया बोलकर चिढ़ाते थे। इसके बाद फ्रेड्डी को गोद लेने वाले पेरेंट्स ने उन्हें असलियत बता दी। इसके बाद फ्रेड्डी काफी उदास रहने लगे। लेकिन थोड़े समय बाद उन्होंने खुद को संभाल लिया।
37
Asianet Image
पैदा होते ही उनके पेरेंट्स ने उन्हें कचरे के डिब्बे में फेंक दिया था। इसके बाद उन्हें अनाथाश्रम से नैथन और बेट्टी फिग्गर्स ने गोद लिया था। उन्होंने फ्रेड्डी को काफी प्यार दिया।
47
Asianet Image
9 साल की उम्र में फ्रेड्डी के पिता ने उनके लिए एक पुराना कंप्यूटर खरीद दिया। इसके बाद से फ्रेड्डी का तकनीक में इंट्रेस्ट जाग गया।
57
Asianet Image
13 साल की उम्र में फ्रेड्डी कंप्यूटर रिपेयर करने में एक्सपर्ट हो गए थे। इसलिए 15 की उम्र में उन्होंने अपने पेरेंट्स के घर पर ही अपनी कंपनी खोली।
67
Asianet Image
थोड़े समय के बाद फ्रेड्डी ने जीपीएस ट्रैकर बनाया। दरअसल, फ्रेड्डी के पिता कभी भी बाहर निकल जाते थे। उनकी जानकारी के लिए फ्रेड्डी ने इस ट्रैकर को बनाया था। बाद में एक दूसरी कंपनी ने फ्रेड्डी से ये ट्रैकर 22 लाख रुपए में खरीद लिया था।
77
Asianet Image
अपनी कंपनी के अलावा उन्होंने एक चैरिटी आर्गेनाईजेशन भी शुरू की। इसका नाम उन्होंने फिग्गर्स फाउंडेशन रखा है। इतनी कम उम्र में आज फ्रेड्डी ने सफलता के जो आयाम पाए हैं, वो वाकई तारीफ के काबिल है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories