- Home
- Viral
- लॉकडाउन में विदेशियों को हैं सिर्फ दो काम, खाना खाते और रोमांस करते बीत रहे हैं दिन, एक्सपर्ट्स ने बताया अंजाम
लॉकडाउन में विदेशियों को हैं सिर्फ दो काम, खाना खाते और रोमांस करते बीत रहे हैं दिन, एक्सपर्ट्स ने बताया अंजाम
हटके डेस्क। कोरोना वायरस महामारी ने लोगों की लाइफस्टाइल पर बहुत गहरा असर डाला है। लॉकडाउन में लगातार घर में रहने के चलते लोगों के जीने के तौर-तरीके पर असर पड़ना लाजिमी है। इसे लेकर ब्रिटेन में एक सर्वे किया गया। इस सर्वे से पता चला कि लॉकडाउन में पार्टनर्स के अलग होने की बातें कम ही सामने आईं, जबकि ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन ने मार्च में लॉकडाउन लगाते वक्त यह संभावना जताई थी कि इससे तलाक बढ़ेंगे। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हुआ। 'द मेल ऑन सनडे' के सर्वे में इससे अलग एक तस्वीर उभर कर सामने आई। यह पता चला कि साथ सारा समय गुजाते हुए कपल्स में अलगाव की जगह ज्यादा इंटिमेसी पैदा हुई और उन्होंने अपना काफी वक्त एन्जॉय करने में बिताया। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने काम भी ज्यादा किया और बच्चों के साथ भी समय बिताया। इस सर्वे की स्टडी ब्रिटेन के टॉप ऑफिशियल्स कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लॉकडाउन को धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से खत्म करना है। सर्वे के नतीजे अलग-अलग एज ग्रुप के लिए अलग रहे हैं। सर्वे में करीब 29 फीसदी लोगों ने कहा कि पहले की तुलना में उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कम सेक्स किया, वहीं 20 फीसदी लोगों का कहना था कि उन्होंने ज्यादा सेक्स किया। 18 से 24 साल के एज ग्रुप के लोगों (58 फीसदी) का कहना था कि उन्होंने कम सेक्स एन्जॉय किया, वहीं 18 फीसदी ने माना कि पहले की तुलना में वे पार्टनर के साथ ज्यादा इंटिमेट हुए। इस सर्वे में लॉकडाउन में ब्रिटेन में फैमिली लाइफ से जुड़ा काफी डाटा जुटाया गया है, जो आगे काम आएगा। तस्वीरों में देखें, लॉकडाउन में ब्रिटेन में कैसी है फैमिली लाइफ।
| Published : May 03 2020, 05:20 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सर्वे से पता चला कि लॉकडाउन में पार्टनर्स के बीच इंटिमेसी बढ़ी और उन्होंने पहले के मुकाबले ज्यादा सेक्स किया।
कोरोना वायरस की वजह से लोगों ने इंटिमेट होना नहीं छोड़ा। मास्क लगा कर भी कपल किस करते देखे गए।
लॉकडाउन में सिंगल लोगों की परेशानी जरूर बढ़ गई। इनके लिए पार्टनर से ऑनलाइन संपर्क करने के अलावा दूसरा कोई जरिया नहीं रहा।
लॉकडाउन में जिन कपल्स के बच्चे हुए, उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन की गर्लफ्रेंड ने लॉकडाउन में ही बच्चे को जन्म दिया।
लॉकडाउन में बच्चों के साथ समय बिता रही एक ब्रिटिश महिला।
लॉकडाउन में यह कपल काफी एन्जॉय कर रहा है।
कोरोना वायरस के खतरे के बीच रोमांस। यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है।
लॉकडाउन में अकेले घर में विंडो के पास बैठी महिला। सिंगल लोगों के लिए लॉकडाउन ज्यादा समस्याएं लेकर आया।
लॉकडाउन में काफी इंटिमेट हो कर एन्जॉय करता एक कपल।
अपन बच्चे के साथ एक महिला। बच्चा काफी खुश नजर आ रहा है।
लॉकडाउन में घर में बच्चों के साथ यह कपल टीवी देख रहा है। लॉकडाउन में लोगों को फैमिली के साथ समय बिताने का काफी समय मिला है।
लॉकडाउन में अपने घर मैं बैठी एक सिंगल गर्ल। सिंगल लोगों के लिए भी इंटरनेट पर रोमांस के काफी ऑप्शन मौजूद हैं।