- Home
- Viral
- पुलिस की नौकरी में मर्दों के दबदबे से परेशान हुई ऑफिसर, रिजाइन कर अब 30 दिन में कमाती है डेढ़ करोड़ रुपए
पुलिस की नौकरी में मर्दों के दबदबे से परेशान हुई ऑफिसर, रिजाइन कर अब 30 दिन में कमाती है डेढ़ करोड़ रुपए
हटके डेस्क: ऐसे कई प्रोफेशन होते हैं जहां मेल डोमिनेशन की वजह से महिलाओं को खुलकर काम करने का मौका नहीं मिलता। अगर आपको लगता है कि सिर्फ भारत में ही नौकरी करने में महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आप गलत हैं। यूके के एसेक्स में रहने वाली 27 साल की चार्लोटे रोज ने एक साल पहले अपनी पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी। रोज का कहना है कि पुलिस लाइन में मर्दों की चलती थी। कोई उसे काम करने की आजादी नहीं देता था। इस वजह से उसने रिजाइन किया। अब लॉन्जरी मॉडल बनकर रोज महीने का डेढ़ करोड़ कमा रही हैं। हाल ही में रोज ने लम्बोर्गिनी खरीदी है। अपनी लग्जूरियस लाइफ की तस्वीरें रोज ने शेयर की। ऑनलाइन मॉडल बन कमा रही हैं करोड़ों...
| Published : Mar 09 2021, 08:20 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
एसेक्स की रोज ने पुलिस अफसर की नौकरी छोड़ दी थी। रोज का कहना है कि पुलिस लाइन में मर्दों की ही चलती थी। कोई उसकी बात नहीं सुनता था। ऐसे में उसने रिजाइन कर दिया। इसके बाद वो ऑनलाइन लॉन्जरी मॉडल बन गई।
रोज ने ऑनलाइन OnlyFans पेज ज्वाइन किया। उसपर अपने फोटोज शेयर करना शुरू किया। धीरे-धीरे उसके फैंस की संख्या बढ़ती गई। आज उसके लाखों फॉलोवर्स हैं।
OnlyFans के जरिये रोज की इतनी कमाई हो जाती है कि हाल ही में उसने लम्बोर्गिनी खरीदी है। एक साल पहले ही उसने पुलिस की नौकरी छोड़ी थी। हालांकि उसने OnlyFans पेज पुलिस की नौकरी करते हुए ही ज्वाइन किया था।
रोज ने 2018 में OnlyFans पेज पर एक्टिव होकर काम करने का फैसला किया था। इसके बाद ही उसने पुलिस की नौकरी से रिजाइन किया था। रोज लॉन्जरी पहनकर अपनी फोटोज शेयर करती है।
इस पेज पर हर दिन 14 से 16 घंटे बिताकर रोज महीने का डेढ़ करोड़ कमा लेती हैं। रोज अपनी कमाई को प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करती हैं। साथ ही कई तरह के बिजनेस में भी हाथ आजमा रही है।
आज करोड़ों कमा रही रोज कभी वेट डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन अपने हाइट की वजह से उसने पुलिस लाइन ज्वाइन किया। लेकिन कुछ समय बाद उसे अहसास हुआ कि इस फील्ड में उसे महिला होने की वजह से दबाया जा रहा है।
इसके बाद उसने OnlyFans पेज को ज्वाइन किया और अब उसी से पैसे कमा रही हैं। इस साइट पर रोज के फैंस उनसे बात करने के लिए पैसे देते हैं। रोज ने अपने फैंस को फेमस करने के लिए थैंक्स कहा।
रोज ने अपने फैंस को थैंक्स करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। साथ ही पुलिस लाइन में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव का भी खुलासा किया।