- Home
- Viral
- गर्भ में बच्चा बनने से पहले ही हो गई मां की मौत, 10 करोड़ साल बाद मादा के पेट से यूं जमकर निकला स्पर्म
गर्भ में बच्चा बनने से पहले ही हो गई मां की मौत, 10 करोड़ साल बाद मादा के पेट से यूं जमकर निकला स्पर्म
हटके डेस्क: ये दुनिया कितने साल पुरानी है इसे लेकर बहस का सिलसिला चलता है तो कई जवाब सामने आते हैं। लेकिन आज तक दुनिया के साइंटिस्ट इसके एक जवाब पर सहमति नहीं जता पाए हैं। चाहे पानी के अंदर हो या जमीन पर, खोज करने के दौरान वैज्ञानिकों के हाथ ऐसी कई चीजें मिलती है जो सैंकड़ों-करोड़ों साल पुरानी होती है। ऐसी ही एक खोज हाल में म्यांमार से सामने आई। यहां वैज्ञानिकों के हाथ लगी एक मादा मछली, जिसकी बॉडी 10 करोड़ साल से जमीन में दबी थी। प्रेशर की वजह से उसकी बॉडी जीवाश्म में बदल गई। लेकिन इतने सालों के बाद भी मछली की बॉडी के अंदर स्पर्म स्टोर था। उसे देख सभी हैरान रह गए।
| Published : Sep 17 2020, 01:42 PM IST / Updated: Sep 17 2020, 04:38 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
वैज्ञानिकों के हाथ दुनिया का सबसे पुराना जीवाश्म लगा है। यह जीवाश्म (Fossil) एक मादा मछली का है जिसकी बॉडी नर मछली के साथ संबंध बनाने के बाद मिट्टी में दब गई थी।
म्यांमार हुकौंग वैली की खुदाई में मिले मछली के इस जीवाश्म की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, इसके पेट से साइंटिस्ट्स ने 10 करोड़ साल पुराना स्पर्म भी निकाला है।
मछली की इस प्रजाति का नाम Myanmarcypris hui रखा गया है। ये अब तक लोगों की नजर से दूर था। इसके जीवाश्म को देखने के बाद इस प्रजाति के मछली की जानकारी मिली।
रिसर्चर्स के मुताबिक़, ये मछली उथले पानी में रहा करती थी। जिसके आसपास पेड़ भी हुआ करते होंगे। इनकी सड़ी छाल के जीवाश्म से इसकी पुष्टि हुई है।
इस डिस्कवरी से जानवरों के रिप्रोडक्शन को लेकर भी कई खुलासे होने की उम्मीद रिसर्चर्स ने जताई है। उन्होंने स्पर्म स्टोर की हुई इस मादा जीवाश्म को काफी ख़ास बताया।
बता दें कि इससे पहले दुनिया का सबसे पुराना स्पर्म 5 करोड़ साल पुराना था। जो अंटार्कटिका से बरामद किया गया था। ये एक ककून था।
मछली के पेट में जमा ये स्पर्म जमकर चमकीले पत्थर में बदल गया था। साइंटिस्ट ने इसका 3 D प्रिंट जारी किया है। अब इसके जरिये मछली के इस स्पीसीज की पूरी जांच की जाएगी।