MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • लॉकडाउन में 'मर्द' को अचानक चढ़ा मां बनने का खुमार, लाखों खर्च कर पेट में डलवाई बच्चेदानी, अब है पति की तलाश

लॉकडाउन में 'मर्द' को अचानक चढ़ा मां बनने का खुमार, लाखों खर्च कर पेट में डलवाई बच्चेदानी, अब है पति की तलाश

हटके डेस्क: दुनिया में कई लोग अपने लुक से खुश नहीं होते। वो सर्जरी के जरिये अपना लुक बदलने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसे भी कई लोग होते हैं जो अपने जेंडर से ही खुश नहीं होते। ये सर्जरी के जरिये अपना जेंडर बदलवा लेते हैं। पिछले कई सालों से मीडिया में छाए ह्यूमन डॉल केन एक बार फिर चर्चा में है। ट्रांसजेंडर के तौर पर जन्में केन ने कई सर्जरी करवाकर 6 पैक्स वाले मर्द का लुक कई सालों तक लोगों के साथ शेयर किया। लेकिन लॉकडाउन में उसे अहसास हुआ कि वो मर्द नहीं असल में औरत बन मां बनने का सुख लेना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने चुपचाप से औरत बनने की सर्जरी करवाई और अब 52 लाख रुपए खर्च कर वो जेसिका बन लोगों के सामने आई हैं। अब केन खुद को जेसिका बता रही हैं और जल्द मां बनने की उम्मीद जताई है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को हैरान कर दिया है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 14 2020, 01:57 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

हाल ही में एक टीवी शो में दिखे केन डॉल रोड्रिगो अल्वेस ने लोगों को चौंका दिया। अब रोड्रिगो खुद को जेसिका के नाम से बुलाने लगे हैं। वो जल्द ही कानूनी रूप से अपना नाम बदल लेंगे। केन डॉल अब महिला बन चुकी है। 

29
Asianet Image

खुद को मर्द से औरत बनाने के लिए जेसिका ने 52 लाख खर्च किये हैं। अब वो मां बनना चाहती है। जेसिका का जन्म ट्रांसजेंडर के रूप में हुआ था। 

39
Asianet Image

कई सालों तक वो  दुनिया के सामने मर्द के रूप में आती रही। उसने कई दार्जारी करवाई। 6 पैक्स बनवाए। वो केन डॉल की तरह दिखना चाहती थी। 
 

49
Asianet Image

इसके लिए उसने सर्जरी करवाई। महिला बनने के इस सफर में उसे पानी की तरह पैसे बहा दिए। हालांकि, इससे पहले उसने मर्द बनने के लिए कई सर्जरी करवाई थी। 

59
Asianet Image

लेकिन कहीं ना कहीं उसे अहसास था कि वो महिला है। उसे बचपन से गुड़ियों से खेलने में काफी अच्छा लगता था। जेसिका ने खुलासा किया कि वो जब मीडिया की नजर से दूर रहती थी तब घर पर लड़कियों की तरह सजती थी। 

69
Asianet Image

लेकिन अब वो खुलकर लोगों के सामने जेसिका के रूप में आई है। इसके लिए जेसिका ने अपने चेहरे की सर्जरी करवाई। साथ में ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाया। सबसे बड़ी बात तो उन्होंने अपने हार्मोन्स को बदलवाया। वो खुद को मां बनने के लिए तैयार कर रही हैं। 

79
Asianet Image

जेसिका ने जानकारी दी कि वो बिल्कुल नशा नहीं करती। साथ ही नींद भी ठीक से पूरी करती करती है। अब बस तीन और सर्जरी उसके बाद वो पूरी तरह से महिला बन जाएगी।  
 

89
Asianet Image

जेसिका को अब एक लाइफ पार्टनर की तलाश है। जो उसे समझे और प्यार करे। जेसिका का कहना है कि अभी तो सोशल मीडिया पर वो रोड्रिगो के नाम से ही मौजूद हैं लेकिन जल्द वहां भी जेसिका बन जाएंगी। 

99
Asianet Image

साथ ही वो अपने लाइफ पार्टनर की तलाश में भी जुट गई हैं। उसे उम्मीद है कि जल्द ही कोई ऐसा इंसान उसकी जिंदगी में आएगा जो सबकुछ बदल कर रख देगा। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories