MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • अब कोरोना से भी लाख गुना भयंकर वायरस फैलाने की ताक में बैठा है चीन, इस माहमारी से खत्म तक हो सकती है दुनिया

अब कोरोना से भी लाख गुना भयंकर वायरस फैलाने की ताक में बैठा है चीन, इस माहमारी से खत्म तक हो सकती है दुनिया

हटके डेस्क: दुनिया अभी कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। इस वायरस से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। उसी के साथ बढ़ता जा रहा है इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा। इस वायरस की शुरुआत चीन के वुहान से हुई। जहां चीन ने इसे चमगादड़ के मांस को खाने से इंसानों में आने की दलील दी, वहीँ कई लोगों का कहना है कि चीन ने जानते हुए इस वायरस को लैब में बनाया और फिर इसे दुनिया में फैला दिया। अब चीन की एक और साजिश दुनिया के सामने आई है। एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि चीन अब शेरों की हड्डियों से जो दवाई बना रहा है, उससे भयंकर महामारी फैलेगी। अगर समय रहते इस पर कंट्रोल नहीं किया गया, तो अंजाम काफी बुरा हो सकता है।

Asianet News Hindi | Updated : Jun 15 2020, 03:41 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

चीन में लंबे समय से दवाइयों क लिए शेर की हड्डियों का इस्तेमाल होता है। इसके लिए शेरों को साउथ अफ्रीका में ब्रीड किया जाता है और फिर उन्हें मारकर उनकी हड्डियां चीन भेजी जाती है।  

29
Asianet Image

साउथ अफ्रीका के 333 फार्म्स में सिर्फ चीन को हड्डियां सप्लाई करने के लिए हजारों शेरों की ब्रीडिंग करवाई जाती है। फिर उन्हें शिकारियों से गोली मरवाकर उनकी हड्डियां बेची जाती है। 

39
Asianet Image

इस बात का खुलासा लॉर्ड अश्क्रोफ्ट ने अपनी लेटेस्ट किताब में किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि एक शेर की हड्डियों के लिए चीन 2 लाख 85 हजार रूपये देता है। प्रॉफिट वाले इस बिजनेस में साउथ अफ्रीका की काफी कमाई होती है। 

49
Asianet Image

शेर की इन हड्डियों से चीन  दवाइयां बनाता है बल्कि इनका इस्तेमाल शराब और गहनों में भी किया जाता है। लेकिन अब लॉर्ड अश्क्रोफ्ट ने जो नया खुलासा  किया है, उसके मुताबिक़ चीन अगली महामारी इन हड्डियों से ही फैलाएगा।

59
Asianet Image

एक्स ब्रिटिश आर्मी के मेंबर्स ने एक टीम बनाकर साउथ अफ्रीका में शेर की हड्डियों के इस बिजनेस का स्टिंग ऑपरेशन किया। इसमें जिस हालात में शेरों को रखा जाता है, वो चिंता का विषय है। 

69
Asianet Image

लॉर्ड अश्क्रोफ्ट ने पाया कि वहां करीब 12 हजार शेरों को ब्रीड करवाया गया है। जिनके शिकार के लिए रईस लोगों से पैसे चार्ज किये जाते हैं। वो शौक के लिए इन बेजुबानों को मार देते हैं। इसके बाद इनकी हड्डियां निकाल ली जाती है।  

79
Asianet Image

लॉर्ड अश्क्रोफ्ट ने बताया कि गंदगी और खराब मैनेजमेंट के बीच इन हड्डियों से कई तरह की बीमारियां इंसानों में फ़ैल सकती है। एक ही पिंजरे में कई शेर रखे जाते हैं। मौत के बाद कुछ शेर अपने ही साथ ही हड्डियां खा जाते हैं, जिससे उन्हें कई तरह की बीमारियां भी हो जाती है।  

89
Asianet Image

मौत के बाद शेरों  का अंतिम संस्कार करने का रिवाज यहां नहीं है। वो उन्हें हड्डियों के लिए सड़ाते हैं। लेकिन जिस हाल में ये सारी प्रक्रिया की जाती है, वो बेहद डरावना है। 

99
Asianet Image

अगर इन शेरों की हड्डियों से महामारी फैली, तो लॉर्ड अश्क्रोफ्ट के मुताबिक, उस भयंकर महामारी को रोक पाना नामुमकिन होगा। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories