MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Viral
  • 89 की उम्र में पिता बन शख्स ने किया ऐलान- नहीं पड़ती वियाग्रा की जरुरत, लोगों ने कहा- DNA टेस्ट जरूर करवाना

89 की उम्र में पिता बन शख्स ने किया ऐलान- नहीं पड़ती वियाग्रा की जरुरत, लोगों ने कहा- DNA टेस्ट जरूर करवाना

हटके डेस्क: पिता बनना हर शख्स के लिए यादगार लम्हा होता है। विज्ञान ने मर्द और औरत के लिए बच्चे पैदा करने को लेकर कुछ नियम बनाए हैं। जिसमें एक उम्र के बाद महिला कंसीव नहीं कर पाती। वहीं मर्दों की बॉडी किसी भी उम्र में बच्चे पैदा करने को तैयार रहते हैं। लेकिन कुछ बंदिशों के साथ। हाल ही में फार्मूला वन के एक्स चीफ बर्नी एक्स्लेस्टने ने अपने पिता बनने की खबर लोगों के साथ शेयर की। 89 साल की उम्र में एक बेटे के बाप बने बर्नी  ने खुलासा किया कि अभी वो और बच्चों का पिता बनना चाहते हैं। उनकी 35 साल की पत्नी फाबिआना फ्लोसी के साथ ये उनका पहला बच्चा है। अभी तक बर्नी चार बच्चों के पिता बन चुके हैं। इतनी उम्र में पिता बने बर्नी ने लोगों के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर किये हैं। जिसमें उन्होंने लोगों को बताया कि इतनी ज्यादा उम्र में पिता बनने के लिए वो क्या करते हैं... 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 06 2020, 04:20 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

 फार्मूला वन के एक्स चीफ बर्नी एक्स्लेस्टने 2 जुलाई को एक बेटे के पिता बने। 89 साल की उम्र में पिता बन इस शख्स ने दुनिया को हैरान कर दिया। 

28
Asianet Image

बर्नी की इससे पहले तीन बेटियां है। अब अपनी बेटियों को भाई देकर वो काफी खुश हैं। साथ ही उसने ऐलान किया कि अभी वो और बच्चों का पिता बनने के लिए तैयार है। 
 

38
Asianet Image

जब उससे पूछा गया कि इतनी उम्र होने के बाद भी वो कैसे खुद को फिट रखते हैं तो हंसकर बर्नी ने बताया कि उसका सीक्रेट विटामिन डी है। जी हां, बर्नी ने बताया कि अगर आप पिता बनना चाहते हैं तो विटामिन डी प्रचुर मात्रा में लें। 

48
Asianet Image

बर्नी ने कहा कि कई मर्दों को लगता है कि वियाग्रा लेने से उनकी सेक्स लाइफ अच्छी होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हर चीज का सीक्रेट है विटामिन डी। 

58
Asianet Image

सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर करने के बाद लोगों ने बर्नी का खूब मजाक उड़ाया। कुछ लोगों ने तो बर्नी को बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाने तक का सुझाव दे दिया।  

68
Asianet Image

इन सब कमेंट्स से बर्नी को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होने कहा कि अभी वो अपने बेटे को एक छोटा भाई या बहन देना चाहते हैं। साथ ही कहा कि वो अपनी बेटियों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए, लेकिन अब बेटे को पूरा समय देंगे। 
 

78
Asianet Image

बर्नी की सबसे बड़ी बेटी की उम्र 65 साल है। वहीं दूसरी 36 और तीसरी की उम्र 31 साल है। अब जाकर 89 की उम्र में बर्नी चौथी बार पिता बने हैं। 
 

88
Asianet Image

अक्टूबर में बर्नी 90 साल के हो जाएंगे। आपको बता दें कि सबसे अधिक उम्र में पिता बनने का रिकॉर्ड भारत के रामजीत राघव के नाम है। जिसने 2010 में 94 की उम्र में पहले बच्चे का पिता बनने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद 2012 में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुबारा बेटे का बाप बनने का कारनामा दर्ज करवाया था। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories