बेमिसाल खूबसूरती की मल्लिका हैं डोनाल्ड ट्र्म्प की बेटी इवांका, रह चुकी हैं फैशन मॉडल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 24 फरवरी को दोपहर में अहमदाबाद पहुंचेगा। वहां से ट्रम्प आगरा जाएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली जाएंगे। अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में ट्रम्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प, इवांका और उनके दामाद जेरेड कुश्नर भी होंगे। इवांका ट्रम्प की पहली पत्नी की बेटी हैं। वे तब से ही मीडिया के आकर्षण का केंद्र रही हैं, जब एलमेंट्री स्कूल में पढ़ती थीं। इवांका बेमिसाल खूबसूरती की मिसाल मानी जाती हैं। उन्होंने मिस टीन यूएसए पेजेंट को को-होस्ट किया था। उन्होंने पहले मॉडलिंग का करियर अपनाया और बाद में फैमिली बिजनेस से जुड़ गईं। इवांका फैशन बिजनेस से जुड़ी हैं। आम तौर पर वे राजनीतिक मामलों से दूर ही रहती हैं। वे अपने पिता की बहुत ही चहेती हैं। देखें इवांका ट्रम्प की अलग-अलग मौकों की कुछ खास तस्वीरें।
| Published : Feb 22 2020, 10:32 AM IST / Updated: Feb 22 2020, 10:40 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin