MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • पाकिस्तान में इतनी गंदगी के बीच रखे जा रहे कोरोना संक्रमित, लोगों ने कहा- जेल भी इससे साफ-सुथरा

पाकिस्तान में इतनी गंदगी के बीच रखे जा रहे कोरोना संक्रमित, लोगों ने कहा- जेल भी इससे साफ-सुथरा

हटके डेस्क: दुनियाभर में कोरोना के कहर ने लोगों को तबाह कर दिया है। अभी तक कोरोना ने दुनिया में कुल 18 लाख 66 हजार लोगों को संक्रमित किया है। इनमें 1 लाख 15 हजार लोगों की मौत हो गई है। इस वायरस ने दुनिया के कई देशों में तबाही मचाई। इसमें भारत भी शामिल है, जहां तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत में संक्रमितों में तब्लीगी जमात के लोगों की संख्या अधिक है। ऐसी खबरें आई थीं कि जमात के लोग क्वारेंटाइन में उत्पात मचा रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोरोना के संक्रमित लोगों को रखने के लिए बनाए गए कवारेन्टाइन सेंटर की जो  तस्वीरें सामने आई हैं, उसे देखने के बाद भारत के क्वारेंटाइन सेंटर्स में कमी निकालने वालों की बोलती बंद हो जाएगी।  

Asianet News Hindi | Updated : Apr 13 2020, 08:42 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image
पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या अभी 5 हजार 3 सौ के पार है। इससे मरने वालों का आंकड़ा अभी 93 है। 
210
Asianet Image
देश में कोरोना लेकर आने का जिम्मेदार ईरान से लौटे नागरिक हैं। पाकिस्तान ने चीन में फंसे अपने नागरिकों के रेस्क्यू से इंकार कर दिया था। लेकिन ईरान से कई लोग पाकिस्तान आ गए। 
310
Asianet Image
ईरान से लौटे कुछ यात्रियों में कोरोना संक्रमण दिखा और इसके बाद वायरस ने देश में अपने रंग दिखाने शुरू किये। 
410
Asianet Image
पहले से गरीबी से जूझ रहे इस देश में बलूचिस्तान में तफ्तान शहर में कैंप लगाकर कोरोना संक्रमितों को रखा गया।  
510
Asianet Image
इस क्वारेंटाइन सेंटर से लौटे लोगों ने बताया कि ये कैंप किसी जेल से कम नहीं था। कैंप में भारी गंदगी थी। 
610
Asianet Image
लोगों को ना मास्क दिए गए ना सैनिटाइजर। 13 दिनों तक सिर्फ वएक डॉक्टर सुबह आकर उनकी जांच कर चला जाता था। 
710
Asianet Image
लोगों को ना तो खाना दिया जा रहा था, ना कोई और सुविधा। इन सेंटर्स में लोगों के लिए बाथरूम की सुविधा भी नहीं थी। सबको बस एक टेंट में बंद कर दिया गया था। 
810
Asianet Image
गंदगी के बीच संक्रमित लोग मच्छरों से परेशान थे। क्वारेंटाइन में रखे गए लोगों के मुताबिक, दो हफ्ते उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल हफ्ते थे।  
910
Asianet Image
टेंट में सोने के लिए गद्दे तक नहीं दिए गए। ना ही उन्हें चादर मुहैया करवाई गई थी। 
1010
Asianet Image

इस बीच खबर आई कि क्वेटा में एक लड़की में  कोरोना के लक्षण दिखने पर डॉक्टर्स ने उसे छूने से भी इंकार कर दिया। जिसके कुछ दिनों बाद लड़की की मौत हो गई। 

 
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories