MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • 102 साल पहले भी फैली थी कोरोना जैसी महामारी, निगल गई थी 5 करोड़ लोगों की जिंदगी

102 साल पहले भी फैली थी कोरोना जैसी महामारी, निगल गई थी 5 करोड़ लोगों की जिंदगी

हटके डेस्क: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने आज दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। कई देशों में इसके संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वहीं चीन के अलावा इटली और ईरान में इस वायरस ने विकराल रूप धारण कर लिया है। भारत में भी इस वायरस की दस्तक हो चुकी है। लेकिन आज इस वायरस को जिस रूप में दिखाया जा रहा है, स्थिति उससे भी कई गुना ज्यादा भयंकर है। आपको बता दें कि आज से 102 साल पहले 1918 में यूरोप से एक ऐसी ही महामारी फैली थी। इसे नाम दिया गया था स्पेनिश फ्लू। इस महामारी ने दुनिया भर में  तबाही मचाई थी। इससे हुई मौतों का आंकड़ा करीब 5 करोड़ था।  

Asianet News Hindi | Updated : Mar 15 2020, 03:14 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
115
Asianet Image
1918 में दुनिया में कनेक्टिविटी कम थी। लोगों को एक देश से दूसरे देश जाने में काफी समय लगता था। साथ ही काफी कम लोग ही दूसरे देशों की यात्रा करते थे।
215
Asianet Image
1918 में यूरोप में सर्दी-खांसी जैसा फ्लू फैला। ये फ्लू इंसानों में फैलने वाला था। देखते ही देखते इसने पूरे यूरोप को अपनी चपेट में ले लिया।
315
Asianet Image
यूरोप से होते हुए इस फ्लू ने एशिया को भी अपनी चपेट में ले लिया।
415
Asianet Image
ये फ्लू कोरोना वायरस जैसा ही था। इसमें भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्ति बीमार हो जाता था।
515
Asianet Image
साथ ही वायरस से संक्रमित व्यक्ति अगर किसी चीज को छू देता तो उस चीज से भी ये वायरस स्वस्थ इंसान को इन्फेक्ट कर देता था।
615
Asianet Image
स्पेनिश फ्लू के समय भी लोगों को मास्क लगाने और हाथ धोते रहने को कहा गया था।
715
Asianet Image
संक्रमित व्यक्ति को स्वस्थ लोगों से दूर रखा जाता था। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे। साथ ही लोगों से घर से बाहर ना जाने की भी अपील की गई थी।
815
Asianet Image
कुल मिलाकर हालात बिल्कुल आज जैसे ही थे। उस समय दो देशों में काफी कम कनेक्टिविटी थी। फिर भी स्पेनिश फ्लू को दुनिया में फैलते देर नहीं लगी थी।
915
Asianet Image
कुछ ही महीनों में इस फ्लू ने आतंक मचा दिया। आंकड़ों के मुताबिक, इस फ्लू के कारण दुनिया के एक-तिहाई लोगों की मौत हो गई थी।
1015
Asianet Image
सिर्फ अमेरिका में इस फ्लू से 6 लाख 75 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
1115
Asianet Image
इस वायरस ने सबसे अधिक तबाही स्पेन में मचाई थी। इस कारण इसका नामा स्पेनिश फ्लू रखा गया था।
1215
Asianet Image
कोरोना वायरस की ही तरह आज तक पता नहीं चल पाया कि स्पेनिश फ्लू की शुरुआत कैसे हुई। साथ ही कोरोना की ही तरह इसका इलाज भी नहीं ढूंढा जा सका।
1315
Asianet Image
दुनिया में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुलाने के बाद गर्मियों में अपने आप इस वायरस एक प्रकोप कम हो गया।
1415
Asianet Image
कहा जाता है कि इस फ्लू से संक्रमित व्यक्ति या तो मारे गए या उनकी बॉडी इम्म्यून हो गई।
1515
Asianet Image
कोरोना वायरस ने कुछ ही महीनों में जैसे अपने कदम बढ़ाए हैं, उससे लोगों के जेहन में स्पेनिश फ्लू ताजा हो गया है। अब इस वायरस से लड़ने के लिए दुनिया तैयारी कर रही है। हालांकि, अभी तक इसका कोई उपाय नहीं नजर आ रहा है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories