MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • ताकि प्रेमिका को ना देखे पराया मर्द, इसलिए कर दिया ऐसा हाल, आंखें निकाल अंधा बनाने का था प्लान

ताकि प्रेमिका को ना देखे पराया मर्द, इसलिए कर दिया ऐसा हाल, आंखें निकाल अंधा बनाने का था प्लान

कुछ लोग ऐसे सनकी होते हैं कि वे कुछ भी कर सकते हैं। हाल ही में इंग्लैड के लंकाशाइर के पास प्रेस्टन शहर की रहने वाली दो बच्चों की मां जेना हर्ली के साथ उसके प्रेमी ने जो किया, उसके बारे में जान कर किसी का भी दिल दहल जाएगा। 28 साल की जेना जब मार्क से मिली थी, तो उसे लगा था कि अब मिस्टर परफेक्ट मिल गया है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए साल 2017 में हुई थी। जेना को मार्क बहुत पसंद आया और दोनों में जल्दी ही गहरी दोस्ती हो गई। शुरू में मार्क का व्यवहार जेना और उसके बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा था। वह जेना की बच्ची को बहुत प्यार करता था। उसने जेना की बाइक को पेंट किया और डिज्नी प्रिंसेस स्टिकर्स से उसे सजाया। जेना उसके साथ रहने लगी। तीन महीने के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद उसने मार्क को फोन किया। वह आया और उसने काफी खुशी जाहिर की। उसने कहा कि वे एक फैमिली की तरह रहेंगे। जेना प्यार से उसे मार्की कहती थी। 

जेना ने अपने दोस्तों से कहा कि मार्क बहुत अच्छा है और उसे बहुत प्यार करता है। जेना उसके साथ अपने भविष्य के सपने संजोने लगी। कुछ ही समय के बाद मार्क की जॉब छूट गई। जेना पहले से दो जॉब कर रही थी, लेकिन पैसों को लेकर उसे चिंता होने लगी। उसने मार्क की जॉब तलाशने में मदद शुरू की, लेकिन मार्क के व्यवहार में बदलाव दिखाई पड़ने लगा। छोटी-छोटी बातों पर वह उससे लड़ने लगता और उसके साथ मारपीट पर उतारू हो जाता। एक बार तो उसने हद ही कर दी। उसने उसे इतना पीटा कि उसका चेहरा पूरी तरह सूज गया। उसने उसकी आंखें फोड़ने की कोशिश की। उसने कहा कि जब वह अंधी और बदसूरत हो जाएगी तो बाहर जाने पर कोई उसे नहीं देखेगा। 

जेना की हालत उसने ऐसी कर दी कि उसे पहचान पाना मुश्किल था। उसके पिता भी उसे पहचान नहीं पाए। उसकी बेटियां भी इससे बहुत डर गई थीं। आखिर जेना ने पुलिस में उसकी शिकायत की और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया। मार्क को 14 महीने की जेल हुई। जेना ने कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया, ताकि आगे से वह किसी दूसरी लड़की को अपने जाल में फंसा कर उसके साथ ऐसा भयानक व्यवहार नहीं कर सके। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें।

 

Asianet News Hindi | Updated : Apr 08 2020, 05:36 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
जेना जब पहली बार मार्क से मिली तो उसे लगा कि वह उसका अच्छा प्रेमी साबित होगा। वह उसे काफी पसंद करन लगी। दोनों में जल्दी ही काफी अच्छे रिलेशन बन गए। 
27
Asianet Image
जल्दी ही जेना प्रेग्नेंट हो गई। उसके बाद मार्क की जॉब छूट गई। कुच दिनों के बाद मार्क ने जेना की बुरी तरह से पिटाई करनी शुरू कर दी। उसने उसकी आंखें फोड़ने की कोशिश भी की। 
37
Asianet Image
शुरू में मार्क का व्यवहार जेना और उसकी बच्चियों के साथ बहुत अच्छा था। मार्क जेना की बेटी को दुलारता था और उसके साथ खेलता भी था। 
47
Asianet Image
मार्क के साथ जेना काफी खुश रहती थी। वह उसके साथ भविष्य के सुनहरे सपने संजोने लगी थी। कौन जानता था कि उसका व्यवहार इतना खराब हो जाएगा। 
57
Asianet Image
मार्क ने जेना की पिटाई करने के साथ उसकी आंखें फेड़ने की कोशिश भी की। उसका कहना था कि पिटाई से जब वह बदसूरत हो जाएगी तो बाहर निकलने पर कोई उसे देखना पसंद नहीं करेगा। मार्क सनकी किस्म का इंसान था। 
67
Asianet Image
मार्क जेना की इतनी बुरी तरह से पिटाई करता था कि उसके पूरे शरीर पर नीले निशान पड़ गए थे। 
77
Asianet Image
पिटाई से जेना के शरीर के हर हिस्से पर दाग पड़ गए थे। उसे पहचान तक पाना लोगों के लिए मुश्किल होने लगा। 
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories