- Home
- Viral
- इंसान भूले कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना, पर इस जानवर ने दी लोगों को सीख- 2 गज दूरी मास्क है जरूरी
इंसान भूले कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना, पर इस जानवर ने दी लोगों को सीख- 2 गज दूरी मास्क है जरूरी
हटके डेस्क : कोरोना संक्रमण दोगुनी तेजी के साथ बढ़ रहा है, लेकिन लोगों में इसका डर खत्म होता जा रहा है। '2 गज दूरी मास्क है जरूरी' का स्लोगन भी लोग भूलते जा रहे हैं। मास्क पहनने को लोग एक बोझ समझते है पर कोरोना संकट को दौरान ये मास्क ही है, जो हमें इस गंभीर वायरस से बचा सकता है। कुछ लोग अब भी मास्क ना लगाने के बहाने ढूंढ रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने साथ रह रहे जानवरों को भी मास्क पहना रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक बच्चा अपने कंधे पर छिपकली को बिठाए हुए हैं। जिसमें कोरोना के नियमों को फॉलो करते हुए छिपकली ने भी मास्क लगा रखा है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर पूरी दुनिया में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालात बिगड़ने के बावजूद कुछ लोग अभी भी इस महामरी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
हालांकि कुछ लोग ऐसे भी है, जो खुद की सुरक्षा के साथ-साथ बेजुबान जानवरों का भी ख्याल रख रहे हैं। ऐसा ही एक बच्चा है, जो अपनी पेट छिपकली को कोरोना से बचाने के लिए मास्क पहनाए हुए नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लोग मास्क वाली छिपकली कह रहे हैं। इस फोटो को लाखों को शेयर कर चुके हैं और इसकी तारीफ कर रहे है क्योंकि यह लोगों को कोविड के इस दौर में मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रही है।
तस्वीर में एक बच्चा अपने कंधे पर छिपकली को बिठाए रेस्टोरेंट में खड़ा नजर आ रहा है। कोरोना के नियमों को फॉलो करते हुए बच्चे ने खुद तो मास्क पहना ही है, साथ ही साथ अपनी छिपकली की नाक और मुंह को कवर करने के लिए एक छोटा सा मास्क बना कर उसे भी पहनाया है।
इस तस्वीर पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन्स आ रहे हैं। यूजर्स इस लड़के की तस्वीर को जागरूक करने के लिए भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'जब एक छिपकली मास्क पहन सकती हैं तो इंसान क्यों नहीं'?
वहीं, एक यूजर ने लिखा कि हैरान करने वाली बात है 'जहां छिपकली जैसी छोटी जीव भी इस महामहारी से बचने के लिए खुद का इतना ख्याल रख रही है, वहीं कुछ इंसान इसे बस मजाक समझने की भूल कर बैठे हैं'।