- Home
- Viral
- बस 1 बच्चे की चाहत में प्रेग्नेंट हुई थी महिला, लेकिन गर्भ से एक साथ पैदा हुए इतने बच्चे, पति ने दिया तलाक
बस 1 बच्चे की चाहत में प्रेग्नेंट हुई थी महिला, लेकिन गर्भ से एक साथ पैदा हुए इतने बच्चे, पति ने दिया तलाक
हटके डेस्क: एक कपल शादी के कुछ समय बाद परिवार को आगे बढ़ाने की प्लानिंग करता है। अपनी फाइनेंशियल हालत के हिसाब से कपल तय करता है कि उसे कितने बच्चे पैदा करने हैं। लेकिन कई बार आप जैसा सोचते हैं वैसा नहीं हो पाता। आज हम आपको जिस कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके पहले से तीन बच्चे थे। पति ने पत्नी के साथ सिर्फ 1 और बच्चा प्लान किया था। लेकिन नौ महीने बाद महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दे दिया। इसके बाद इस कपल की जिंदगी पहले जैसी नहीं रही। कई सालों की बकझक के ने तलाक ले लिया। आइये आपको दिखाते हैं कि आठ बच्चों के बीच कैसी हो गई थी कपल की हालत...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
शादीशुदा औरतों को बच्चों की चाह में परेशान होते देखना तो आम बात है, लेकिन मां का बच्चे होने के कारण परेशान हो जाना कम ही दिखाई देगा। ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में देखने को मिला। जहां एक औरत के बच्चे हो जाने पर उसकी जिंदगी में तनाव बढ़ गया। तनाव यहां तक बढ़ा कि उनकी शादी के बीच भी परेशानियां आने लगींं और उसे अपने पति को तलाक तक देना पड़ा।
पर्थ मेंं रहने वाली एक महिला जोकि पहले से ही तीन बच्चों की मां थी, ने एक और बच्चे की इच्छा रखी। इसके बाद जब वह प्रेग्नेंट हुई तो पता चला कि उनके पेट में एक, दो या तीन नहीं बल्कि पूरे पांच बच्चे हैं। यह जानकर वह हैरान रह गई।
महिला का नाम किम टुकी है और वह 31 वर्ष की है। उनके अब कुल 8 बच्चे हैं। किम की पहली शादी से एक बच्चा था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी से उसे दो बच्चे हुए। इसके बाद उसने एक और बच्चे की इच्छा जताई।
प्रेग्नेंट होने के बाद उसे पता चला कि उसके पेट में पांच बच्चे हैं। घर में कुल 8 बच्चे हो जाने के कारण उनकी मैरिड लाइफ में तनाव बढ़ गया। इसके बाद उसने अपने पति से अलग होने का फैसला किया। किम ने कहा कि हमारा रिलेशनशिप लंबे समय से तनाव में था। आठ बच्चों की जिम्मेदारी इतनी आसान नहीं होती।
उसने बताया कि तलाक के फैसले के पहले का वक्त बहुत तनाव में गुजरा। दोनों एक घर में साथ तो रहते थे लेकि साथ नहीं थे। किम 19 साल की थी जब वह पहली बार मां बनी थी। किम का कहना है कि बच्चों की परवरिश इतनी आसान नहीं होती। जब वे एक साथ बड़े होते हैं तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
किम ने अब अपने पति से तलाक ले लिया है। उन्होंने कहा कि पिछला कुछ समय काफी खराब और तनावपूर्ण रहा है। किम ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अब मैं अपने खुशियों को प्रायोरिटी देना सीखूंगी। अभी तक का समय सबक सिखाने वाला रहा है।
उन्होंने कहा बच्चों की परवरिश के साथ-साथ रिलेशनशिप को बचाना इतना आसान नहीं था। खासकर जब बच्चे बड़े होते हैं तो काफी दिक्कतें आने लगती हैं इसलिए हमने अलग होने फैसला किया है। हालांकि आगे मेरी जिंदगी अनिश्चित्ताओं से भरी है।
उसने बताया कि पिछले कुछ सालों में उसने अपनी खुशियों की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दिया।उसने हमेशा एक मां बनने के लिए खुद पर अधिक प्रेशर बनाया है। किम ने कहा कि उनके पति और वह खुद मिलकर बच्चों की परवरिश करेंगे लेकिन वह साथ नहीं रहेंगे।