MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • चीन के बाद अब ये देश फैला रहे कोरोना, आज भी खुलेआम बेच रहे चमगादड़ का मांस

चीन के बाद अब ये देश फैला रहे कोरोना, आज भी खुलेआम बेच रहे चमगादड़ का मांस

हटके डेस्क: कोरोना वायरस का नाम आज से तीन महीने पहले आधी से ज्यादा दुनिया नहीं जानती थी। अचानक चीन से कोरोना का कहर दुनियाभर में फैल गया। आज हालात ऐसे हैं कि कोरोना की चपेट में कई देश आ गए हैं। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या पांच लाख से ज्यादा है। साथ ही मौत का आंकड़ा 23 हजार पार कर चुका है। अभी तक इस वायरस का कोई तोड़ नहीं मिल पाया है। साथ ही अब तक ये भी साफ़ नहीं हो पाया है कि ये वायरस फैला कैसे? कोई इसे चीन द्वारा बनाया बायोलॉजिकल हथियार बता रहा तो कुछ का कहना है कि ये वायरस चमगादड़ जैसे जानवर को खाने से इंसान में आया। कोरोना के प्रकोप के बाद चीन में इसके मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गई। लेकिन आज भी दुनिया के कई देश हैं, जहां खुलेआम इसका मांस बेचा और ख़रीदा जा रहा है।  

Asianet News Hindi | Updated : Mar 28 2020, 12:14 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image
चीन में लोगों का खानपान लंबे समय से विवादों में है। इस देश के लोग कुत्ते-बिल्ली का मांस भी चाव से खाते हैं।
212
Asianet Image
चीन के वुहान का वो मीट मार्केट, जहां से ये वायरस फैला, वहां कई तरह के जानवरों का मांस मिलता था।
312
Asianet Image
इसमें चमगादड़ से लेकर ऊंट, मोर, सांप आदि शामिल थे। कोरोना के कहर के बाद वहां इस मार्केट को बंद कर दिया गया।
412
Asianet Image
दुनिया में फिलहाल ऐसे कुछ देश हैं, जहां आज भी चमगादड़ का मांस बेचा जा रहा है। कोरोना के दहशत और ये जानते हुए भी कि ये वायरस चमगादड़ से इंसानों तक पहुंचा, लोग इसे खरीद रहे हैं।
512
Asianet Image
चीन के अलावा वो देश जो इसे बेचते हैं उनमें थाईलैंड, वियतनाम, कम्बोडिया, मलेशिया, इंडोनेशिया, ताइवान, हांगकांग, सिंगापुर, साउथ कोरिया और जापान शामिल हैं।
612
Asianet Image
यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, चमगादड़ के मांस का कुल मार्केट वैल्यू काफी ज्यादा है। जहां 2016 में ये 1.4 लाख करोड़ रूपये था वहीँ 2018 में ये बढ़कर 7 लाख करोड़ हो गया।
712
Asianet Image
दुनिया में वेट मार्केट की चेन काफी बड़ी है। वेट मार्केट यानी वो बाजार जहां जानवरों को खुले में मारा और बेचा जाता है।
812
Asianet Image
इन मार्केट्स से इन्फेक्शन और वायरस फैलने का काफी खतरा होता है। वेट मार्केट के लिए चीन काफी बदनाम है।
912
Asianet Image
चीन में वेट मार्केट लीगल है। इस कारण कई जगहों पर जानवरों को काटकर बेचा जाता है। साफ़-सफाई का अभाव वायरस फैलाने में अहम् योगदान पहुंचाता है।
1012
Asianet Image
चीन में गुआंग्डोंग वेट मार्केट से ही 2002 में सार्स फैला था। उस समय इसने दुनिया में आठ हजार लोगों को संक्रमित किया था।
1112
Asianet Image
इसके बाद मार्केट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन दुबारा इसे शुरू कर दिया गया।
1212
Asianet Image
चीन दुनिया भर में अपना वेट मार्केट फैलाना चाहता है। इसकी वजह ये है कि इसमें काफी पैसा है। हालांकि, कोरोना के बाद दुनियाभर में चीन की बदनामी हुई है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories