MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Viral
  • खुलासा: 7 साल पहले चीन में हुई थी कोरोना से पहली मौत, चमगादड़ों की गुफा से चुनकर लाया गया था वायरस

खुलासा: 7 साल पहले चीन में हुई थी कोरोना से पहली मौत, चमगादड़ों की गुफा से चुनकर लाया गया था वायरस

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना वायरस का कहर फैला है। इस वायरस के नाम से साल की शुरुआत में दुनिया का सामना हुआ। किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये वायरस इतना जानलेवा साबित होगा कि पूरी दुनिया इससे प्रभावित हो जाएगी। एक ऐसा वायरस जो लोगों को उनके घरों में बंद करवा देगा। कोरोना की वजह से दुनिया के कई देश लॉकडाउन हो गए। हालात ऐसे हैं कि आज दुनिया में इससे संक्रमितों की संख्या जहां 1 करोड़ के पार है वहां इससे मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इस वायरस को फ़ैलाने का क्रेडिट चीन को दिया जा रहा है। लेकिन ड्रैगन देश अपने कारनामों को मानने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच अब एक नया खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि ये वायरस चीन में आज से 7 साल पहले ही फैल गया था। उस समय इस वायरस ने तीन लोगों की जान ली थी। ये वो लोग थे, जो चमगादड़ का सैंपल लेने के लिए चीन के गुफा में गए थे। यानी चीन इस वायरस को बनाने के फिराक में आज से नहीं, बल्कि सालों से लगा था। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 06 2020, 02:54 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

कोरोना को लेकर दुनिया के कई देश कई तरह के जांच और इन्वेस्टिगेशन में लगे हैं। इसमें से एक जांच में ये बात सामने आई है कि आज से सात साल पहले चीन में एक ऐसा वायरस मिला था जो कोरोना से बिल्कुल 96 प्रतिशत मिलती-जुलती है।  

29
Asianet Image

ये वायरस चीन के मोजिआंग में सामने आया था। उस दौरान इस वायरस ने 6 लोगों को अपनी  चपेट में लिया था। जिसमें से तीन की मौत हो गई थी। इन सभी को न्यूमोनिया जैसे सिम्प्टम हो गए थे। 
 

39
Asianet Image

ये सभी लोग एक गुफा से चमगादड़ का सैंपल लेने गए थे। जांच में ये बात सामने आई है कि सालों से चीन के वैज्ञानिक चमगादड़ से वायरस जमा करने में लगे थे। ये सैंपल चमगादड़ की बॉडी से लेकर उसके लार और फिसेस से भी निकाली गई थी। 

49
Asianet Image

2012 में मिले इस वायरस को उस समय RaBtCoV/4991 नाम दिया गया था। इसके 96 प्रतिशत लक्षण कोरोना से मिलते जुलते हैं। इस दौरान तीन लोगों की इससे मौत हो गई थी। 
 

59
Asianet Image

लेकिन उस समय चीन के वैज्ञानिकों ने इस वायरस पर रोक लगा ली थी। लेकिन दिसंबर 2019 के बाद इस वायरस पर लगाम लगाना मुश्किल हो गया। इस वायरस ने चीन के अलावा दुनिया के लगभग हर देश में कोहराम मचा दिया। 

69
Asianet Image


हालत ऐसे हो गए है कि अभी दुनिया में इससे मारे गए लोगों की संख्या 5 लाख 25 हजार पार कर चुका है। साथ ही करोड़ों लोग संक्रमित हो चुके हैं। 
 

79
Asianet Image

चीन के ऊपर दुनिया के कई देशों ने कोरोना को जानते हुए फैलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऐसे कई सबूत हैं जो ये दिखाता है कि ये वायरस चीन ने लैब में बनाया  है और वहीं से फैलाया है।  

89
Asianet Image

जबकि चीन का कहना है कि ये वायरस चमगादड़ के मांस से दुनिया में फैला है। इसमें मरीज को तेज बुखार हो जाता है और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। 

99
Asianet Image

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, चीन पर शक और गहरा होते जा रहा है। अब 2012 के इस मामले के सामने आते ही लोगों का शक और गहरा हो गया है। 

 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories