- Home
- Viral
- पहली डेट पर चाचा-चाची, बुआ-फूफा सहित 23 रिश्तेदारों संग पहुंची लड़की, डिनर का बिल देख भाग खड़ा हुआ लड़का
पहली डेट पर चाचा-चाची, बुआ-फूफा सहित 23 रिश्तेदारों संग पहुंची लड़की, डिनर का बिल देख भाग खड़ा हुआ लड़का
हटके डेस्क: हर किसी के लिए उसकी पहली डेट काफी स्पेशल होती है। हो भी क्यों ना? आखिर पहली मुलाकात के बाद ही तो इंसान समझ पाता है कि उसे आगे रिश्ते को किस तरफ मोड़ना है। लेकिन चीन में रहने वाले एक शख्स के लिए उसकी पहली डेट काफी शॉकिंग साबित हुई। जिस पहली डेट को वो रोमांटिक और यादगार बनाने के लिए रेस्त्रां पहुंचा था, वहां उसके साथ ऐसी घटना घटी कि आगे शायद लंबे समय तक वो किसी को डेट नहीं करेगा। दरअसल, इस शख्स से एक लड़की पहली डेट पर मिलने तो आई लेकिन साथ ले आई अपने 23 रिश्तेदार। जी हां, लड़की के साथ उसके 23 रिश्तेदार आए और उन्होंने जमकर खाना खाया। जब आखिर में बिल आया तो वो मजेदार चीज हुई, जिसके बाद लड़की को सबक मिल गया। आइये शुरू से इस अनोखे डेट के बारे में आपकी बताते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
अजीबोगरीब डेट का ये मामला चीन से सामने आया। यहां एक लड़की, जिसकी पहचान छिपाई गई है, मिस्टर लिउ के साथ ब्लाइंड डेट पर गई थी। यानी दोनों उस डेट से पहले एक-दूसरे से नहीं मिले थे।
मिस्टर लियू को ऐसा लगा कि ये डेट रोमांटिक होगी। दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे और हसीन पल साथ जियेंगे। लियू ने पहले ही लड़की को उसकी तरफ से डिनर का ऑफर कर दिया।
लेकिन जब लड़की रेस्त्रां पहुंची तो लड़का हैरान रह गया। डेट पर लड़की अकेली नहीं गई थी। लड़की के साथ उसके कुल 23 रिश्तेदार पहुंचे थे। लड़की का कहना था कि वो चाहती थी कि सभी मिलें।
रेस्त्रां पहुंचकर सभी ने दिल खोलकर ऑर्डर किया। लड़की के रिश्तेदारों ने इस डेट का सबसे ज्यादा फायदा उठाया। सबने अपने मनपसंद फ़ूड आइटम्स को ऑर्डर किया और दिल खोलकर खाया।
डिनर के बाद लड़के को बिल थमाया गया। बिल का अमाउंट देख लड़के के होश उड़। गए फँसी रेस्त्रां में कुल 25 लोगों के डिनर के बदले उसे पकड़ाया गया 2 लाख 21 हजार और 6 सौ 86 रूपये का बिल।
चीनी मीडिया के मुताबिक, बिल की रकम देखने के बाद 29 साल के लियू ने वॉशरूम का बहाना बनाया और चुपचाप रेस्त्रां से बाहर भाग गया। इसके बाद लड़की को ही इतनी भारी रकम चुकानी पड़ी।
इस घटना को लेकर लड़की ने कहा कि वो देखना चाहती थी कि उसके डेट का दिल कितना बड़ा है। लेकिन लड़के ने भागकर साबित कर दिया कि वो उसके लिए सही नहीं था। वहीँ लोगों ने लड़की को काफी कुछ कहा।
कई लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि बेचारे ने रोमांटिक डिनर प्लान किया होगा और उसे मिला इतना बड़ा धोखा। लोगों ने लड़की की इस हरकत को सरासर गलत बताया।