MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Viral
  • कभी मीट बेचते तो कभी गाना गाते नजर आया 'चीनी राष्ट्रपति', अब सोशल मीडिया से कर दिया गया BAN

कभी मीट बेचते तो कभी गाना गाते नजर आया 'चीनी राष्ट्रपति', अब सोशल मीडिया से कर दिया गया BAN

हटके डेस्क: दुनिया अभी कोरोना से जंग लड़ रही है। इस वायरस ने दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। चीन से निकले इस वायरस ने लगभग हर देश को अपनी चपेट में ले लिया है। कई महीनों से कई देश इस वायरस की वजह से लॉकडाउन है। इस वायरस की वजह से दुनिया में चीन की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच चीन में रहने वाले एक शख्स ने अपना दर्द लोगों के साथ शेयर किया है। लिउ केकिंग नाम के इस शख्स को हर जगह से बैन कर दिया जा रहा है। वो जहां भी जाता है लोग उसे मारने के दौड़ते हैं। सभी उसे ही कोरोना फ़ैलाने का जिम्मेदार मान रहे हैं। जबकि शख्स का  कोरोना से कोई लेना देना नहीं है। बस शख्स की एक गलती है। वो ये कि इसकी शक्ल चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग से काफी हद तक मिलती है। सोशल मीडिया अकाउंट से उसका प्रोफाइल कई बार इमेज वायलेशन के कारण ब्लॉक किया जा चुका है। देखिये कैसे चेहरे की समानता के कारण इस शख्स की जिंदगी नर्क हो गई है... 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 01 2020, 02:33 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

चीन में रहने वाले लिउ वहां ओपेरा सिंगर है। लेकिन कई बार उसे ऑनलाइन बैन किया जा चुका है। कारण, उसका चेहरा काफी हद तक चीन के राष्ट्रपति से मिलता है। इस कारण उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

28
Asianet Image

63 साल के लिउ का अकाउंट टिकटोक पर ही कई दफा बंद किया जा चुका है। उसके ऊपर लीडर के चेहरे की कॉपी करने को लेकर कई मामले दर्ज हैं। 
 

38
Asianet Image

चीन में राष्ट्रपति की इमेज से कोई समझौता नहीं किया जाता है। वहां किसी भी चीज से अगर राष्ट्रपति की इमेज को ठेस पहुंचती है तो उसे बैन कर दिया जाता है। जैसे देश में कार्टून कैरक्टर विनी द पूह पर बैन लगाया गया क्यूंकि लोगों ने उसकी तुलना राष्ट्रपति से कर दी थी। 

48
Asianet Image

चीन के लिउ अभी बर्लिन में रहते हैं। 2019 से ही उन्होंने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म डोयिन पर अपने 41 हजार फॉलोवर्स के लिए वीडियो बनाना शुरू किया था। लेकिन उनकी शक्ल राष्ट्रपति से इतनी ज्यादा मिलती है कि कई बार उसका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। 

58
Asianet Image

रेडियो फ्री इंटरनेशनल के मुताबिक, 10 मई को ही लिउ ने एक वीडियो अपलोड कर बताया था कि उसका अकाउंट फिर से बैन कर दिया। इसके पीछे वजह दी गई इमेज वायलेशन। 

68
Asianet Image

उसने अपनी सफाई में रिक्वेस्ट डाल दी है। उसने सारे जरुरी डॉक्युमेंट्स भी अटैच कर दिए हैं। ये तीसरी बार है कि लिउ का अकाउंट सस्पेंड किया गया है। 

78
Asianet Image

लिउ राष्ट्रपति की तरह दिखने के कारण कई परेशानियां झेल चुके हैं। जबसे कोरोना शुरू हुआ है तबसे हालत और बुरे हो गए हैं। लोग उसे कोरोना कहकर चिढ़ाते हैं। लेकिन इससे पहले भी कुछ लोगों को राष्ट्रपति की तरह दिखने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ चुका है। 

88
Asianet Image

चीन में रहने वाला एक फ़ूड वेंडर तब अचानक चर्चा में आ गया था जब वो मार्केट में सभी को मीट परोसते नजर आया था। तब उसे भी राष्ट्रपति की तरह दिखने के कारण कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ी थी। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories