MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Viral
  • लॉकडाउन में घर बैठे सिर्फ खाता और सोता रहा शख्स, 5 महीने के अंदर फूल कर बन गया सूमो पहलवान

लॉकडाउन में घर बैठे सिर्फ खाता और सोता रहा शख्स, 5 महीने के अंदर फूल कर बन गया सूमो पहलवान

हटके डेस्क: लॉकडाउन की वजह से दुनिया कई साला पीछे चली गई है। सबकुछ थम सा गया है। ऑफिस, स्कूल, कॉलेज सब बंद हो जाने की वजह से लोग अपने घरों में ही कैद हैं। बाहर जरुरी काम से निकलने की ही इजाजत है। ऐसे में कई लोगों में एक कॉमन समस्या  देखने को मिल रही है। वो है वेट गेन। वजन बढ़ने की समस्या लॉकडाउन में सबसे कॉमन हो गई है। लेकिन चीन के वुहान में रहने वाले 26 साल के एक शख्स के लिए तो ये लॉकडाउन मौत ही लेकर आ गया। दरअसल, पहले से मोटापे का शिकार ये शख्स लॉकडाउन में सिर्फ खाता ही रहा। नतीजा ये हुआ कि उसने मात्र 5 महीने में सौ किलो वजन बढ़ा लिया। हालत ऐसी हो गई कि इसकी जान  पर बन आई। कोरोना के डर से पहले तो शख्स अस्पताल नहीं जा रहा था। लेकिन जब उसे सीने में दर्द होने लगा तो मज़बूरी में उसे अस्पताल जाना पड़ा। उसकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है... 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 01 2020, 04:34 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

26 साल के इस शख्स की पहचान मिस्टर झोउ के रूप में हुई। पांच महीने के लॉकडाउन में झोउ का वजन 101 केजी बढ़ गया। डॉक्टर्स का कहना है कि घर में सिर्फ खाने और सोने से उसकी ऐसी हालत हो गई। 
 

29
Asianet Image

वजन अचानक इतना बढ़ जाने के कारण झोउ को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अभी उसका वजन 277 केजी है जो उसे वुहान का सबसे मोटा शख्स बनाता है। 
 

39
Asianet Image

झोउ लॉकडाउन से पहले इंटरनेट कैफे में काम करता था। लेकिन जनवरी के आखिरी से उसने घर से बाहर जाना छोड़ दिया था। 

49
Asianet Image

घर बैठे झोउ सिर्फ खाता और सोता था। लॉकडाउन से पहले उसका वजन 177 केजी था। लेकिन सिर्फ पांच ही महीने में उसने अपना वजन 101 किलो बढ़ा लिया। इसके बाद उससे हिला भी नहीं जा रहा था। 
 

59
Asianet Image

मिस्टर झोउ अपनी पूरी जिंदगी मोटापे से स्ट्रगल करता रहा है। उसने कई तरीके अपनाए वजन कम  करने के। लेकिन लॉकडाउन में उसने सिर्फ सोने और खाने का काम ही किया। 
 

69
Asianet Image

उसका वजन इतना ज्यादा बढ़ गया था कि उसे तुरंत अस्पताल में एडमिट कर लिया गया। इसे आईसीयू में रखा गया जहां उसे अस्पताल के बेड तक ले जाने में 6 सिक्युरिटी गार्ड्स और चार मेडिकल वर्कर्स की जरुरत पड़ गई। 
 

79
Asianet Image

मिस्टर झोउ को वजन की वजह से दिल का दौरा भी आ गया था। साथ ही उसे सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल लाए जाने के बाद उसकी हालत में सुधार दर्ज किया गया। 

89
Asianet Image

अब डॉक्टर्स मिस्टर झोउ का वेट लॉस ऑपरेशन करने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन उसके लिए पहले झोउ को तीन महीने में अपना वजन 25 किलो घटाना होगा। तब जाकर उसकी सर्जरी का रिस्क कम होगा। 

99
Asianet Image

झोउ को इंजेक्शन लगाते मेडिकल स्टाफ। आईसीयू में 9 दिन बिताने के बाद झोउ की हालत में सुधार आया है। उसे सांस लेने में अब तकलीफ नहीं हो रही है। 


  

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories