MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • 1 महिला निकली कोरोना फैलाने की मशीन, 60 सेकंड में 71 लोगों को बांट दिया वायरस

1 महिला निकली कोरोना फैलाने की मशीन, 60 सेकंड में 71 लोगों को बांट दिया वायरस

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना का कहर फैला हुआ है। इस जानलेवा वायरस ने कुछ ही महीनों में पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस का इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है। हैरान और चिंता की बात ये है कि वायरस तेजी से अपना रूप बदल रहा है। शुरुआत में इस वायरस की चपेट में आने वाले शख्स में सर्दी-खांसी के लक्षण दिख रहे थे। जो बाद में स्वाद जाने से लेकर सूंघने की शक्ति खत्म होने तक आ गई। इसके बाद तो इस वायरस से संक्रमित शख्स  में किसी लक्षण का दिखना भी खत्म हो गया। ये सबसे खतरनाक है क्यूंकि इसमें वायरस फ़ैलाने वाले शख्स को भी पता नहीं होता कि वो  अपने साथ कोरोना लेकर घूम रहा है। ऐसी ही एक एसिम्पटोमैटिक महिला ने अपने साथ 71 लोगों को कोरोना फैला दिया। इतने लोगों को संक्रमित में महिला को मात्र 60 सेकंड लगे। आइये आपको बताते हैं कैसे इस महिला ने मात्र एक मिनट में वायरस फैला दिया... 

Asianet News Hindi | Published : Jul 14 2020, 10:52 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

ये शॉकिंग मामला चीन से सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला कोरोना फैलाने की मशीन बन गई। महिला ने अपने आपर्टमेंट में रहने वाले लोगों सहित कुल 71 को संक्रमित कर दिया वो भी एक मिनट के अंदर। 

29
Asianet Image

 चीन के इस मामले की जानकारी लोगों को यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल ने दी। उन्होंने बताया कि वैसे लोग जो बिना किसी लक्षण के कोरोना फैलाते हैं, कितने ख़तरनाक हो सकते हैं। 

39
Asianet Image


ये महिला अमेरिका से चीन 19 मार्च को गई थी।  घर जाने के बाद महिला को कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे। फिर भी महिला ने खुद को अपनी बिल्डिंग में ही बंद रखा। 

49
Asianet Image

वो सिर्फ एक बार अपने अपार्टमेंट की लिफ्ट में चढ़ी थी। वो भी मात्र 60 सेकंड के लिए। इस दौरान उसने लिफ्ट के बटन छुए थे। 

59
Asianet Image

महिला के लिफ्ट इस्तेमाल करने के बाद कई लोगों ने उस लिफ्ट को यूज किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुल 71 लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया था। 

69
Asianet Image

कुछ दिनों बाद महिला सहित अपार्टमेंट के चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। ये लोग आपस में नहीं मिले थे लेकिन सबने अलग-अलग समय में लिफ्ट यूज किया था। 

79
Asianet Image


जब सीसीटीवी कैमरे से देखा गया तो महिला के लिफ्ट यूज करने के बाद लिफ्ट में चढ़े लोगों की पहचान निकाली  और उनका टेस्ट किया गया। इनमें से 71 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

89
Asianet Image

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना फैलाने के लिए लिफ्ट सबसे आसान तरीका है। बटन्स को छूने के बाद लोग अपने चेहरे को हाथ लगाते हैं जिससे वायरस की चपेट में आ जाते हैं। 

99
Asianet Image

इस घटना ने लोगों को और डरा दिया है। इतनी जल्दी ये वायरस लोगों को अपनी चपेट में लेने लगा है, शायद यही कारण है कि संक्रमितों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories