MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • रूस के कोरोना बम से ये शहर बना दूसरा वुहान,  हड़बड़ाए चीन ने 6 दिन में ठोंक दिया 13 मंजिला अस्पताल

रूस के कोरोना बम से ये शहर बना दूसरा वुहान,  हड़बड़ाए चीन ने 6 दिन में ठोंक दिया 13 मंजिला अस्पताल

हटके डेस्क: दुनिया अभी कोरोना संकट से जूझ रही है। चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस ने लगभग हर देश को अपनी चपेट में ले लिया है। आज के समय में कोरोना ने लगभग हर देश को अपनी चपेट में ले लिया है। दुनिया में आज करीब 20 लाख लोग कोरोना संक्रमित हैं। इसके अलावा मरने वालों का आंकड़ा भी एक लाख बीस हजार पार कर चुका है। इस बीच दुनिया में कोरोना फैलाकर चीन ने पूरी दुनिया को लॉकडाउन करवा दिया। जब पूरी दुनिया में कोरोना ने तबाही मचा दी, तब चीन ने ऐलान किया कि उसके देश में कोरोना पर नियंत्रण किया जा चुका है। कुछ दिनों पहले ही चीन में लॉकडाउन हटाया गया। इसके बाद अचानक ही यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी आई। इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होते ही रूस ने प्लेन में भर-भरकर कोरोना संक्रमित चीन भेज दिए। नतीजा ये हुआ कि चीन का सुइफेंहे शहर आज दूसरा वुहान बनने के कगार पर आ गया है। यहां अचानक कोरोना के मामले बढ़ गए हैं, जिसकी वजह से यहां 13 मंजिला अस्पताल बनाया गया, ताकि कोरोना की दूसरी लहर के मरीजों का इलाज किया जा सके। 

Asianet News Hindi | Updated : Apr 15 2020, 11:56 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
114
Asianet Image
चीन ने जैसे ही लॉकडाउन हटाया अचानक ही यहां कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ गई। इसे बढ़ाने का काम किया रूस से आए लोगों ने। 
214
Asianet Image
लॉकडाउन के कारण चीन के कई लोग रूस में फंसे थे। जैसे ही विमान सेवा शुरू हुई, कई लोग चीन वापस आए। इनमें से अधिकांश लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 
 
314
Asianet Image
खासकर रूस से सटे चीन के बॉर्डर के पास बसा सुइफेंहे शहर इस बार कोरोना हॉटस्पॉट बना है। यहां चीन ने 13 मंजिला हॉस्पिटल का निर्माण करवाया। 
414
Asianet Image
इस अस्पताल में 580 बेड लगाए गए हैं।इन सभी मरीजों को कोरोना के दूसरे लहर का मरीज माना जा रहा है।
514
Asianet Image
 सुइफेंहे शहर की आबादी 70 हजार है। अभी तक इस शहर में कोरोना के 1000  से अधिक पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिसके और बढ़ने की संभावना है। 
 
614
Asianet Image
कोरोना के इन नए मामलों में सबसे भयानक बात ये है कि इन मरीजों में बीमारी एक कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। जैसा पहले सर्दी-खांसी को कोरोना का लक्षण कहा जा रहा था, इस बार वो भी नजर नहीं आ रहा।  

 
714
Asianet Image
सुइफेंहे शहर के इस अस्पताल का निर्माण ख़ास तौर पर कोरोना मरीजों के लिए हुआ। कई वर्कर्स दिनरात इसके निर्माण में जुटे रहे। 
814
Asianet Image
अस्पताल के अंदर मरीजों की सुविधा का ध्यान रखा गया है।  अस्पताल में कभी भी मरीजों को अब  एडमिट किया जा सकता है। 
 
914
Asianet Image
शून्य से वापस संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण चीन चिंतित है। ऐसा होने के कारण अब चीन विदेशों से आने वाले नागरिकों की जांच को लेकर काफी सख्ती दिखा सकता है। 
1014
Asianet Image
पिछले हफ्ते चीन ने रूस के साथ अपने 26 सौ लंबे बॉर्डर को बंद करवा दिया ताकि रूस से वापस कोई संक्रमित ना आ पाए। लेकिन हवाई अड्डों पर कुछ भी सिक्युरिटी ना होने के कारण यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ गई।
1114
Asianet Image
बता दें कि चीन के कई लोग रूस में रहकर अपनी जीविका कमाते हैं। रूस में चीन से बनी कई चीजें बेचीं जाती हैं। 
 
1214
Asianet Image
लेकिन अब जो नए मामले सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए कई लोग इसे रूस द्वारा चीन से बदला लेना बता रहे हैं। 
1314
Asianet Image
सुइफेंहे शहर में कोरोना के जो 1 हजार केस आए हैं, उसमें ढाई सौ से अधिक रूस से लौटे थे। 
 
1414
Asianet Image
अस्पताल के बाहर मास्क लगाकर घूमता चीनी सिक्युरिटी गार्ड। 
 
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories