MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • जबरदस्ती लोगों को घर के अंदर कैद कर रहा चीन, फोटोग्राफर ने छिपकर खींची तस्वीरों में दिखाए असली हालात

जबरदस्ती लोगों को घर के अंदर कैद कर रहा चीन, फोटोग्राफर ने छिपकर खींची तस्वीरों में दिखाए असली हालात

हटके डेस्क: दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। इस वायरस ने दुनिया में भीषण तबाही मचा दी। वायरस की वजह से दुनियाभर के कई देश लॉकडाउन हो गए। चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस ने दुनिया के कई देशों को लाशों के ढेर में बदल दिया। चीन के ऊपर शुरूआती दौर से ही ये इल्जाम लगाया जा रहा था कि उसने दुनिया से इस वायरस को लेकर काफी कुछ झूठ बोला है। चीन  हालात छिपाए, मौत के असली आंकड़े छिपाए। सबसे जरुरी उसने दुनिया को ये ही नहीं बताया कि ये वायरस कितना खतरनाक है? चूंकि चीन में मीडिया भी सरकार के अंदर है, इस कारण यहां से खबरें भी फ़िल्टर होकर बाहर आती हैं। कोरोना के मामले में कई लोग ऐसे सामने आए, जिन्होंने व्हिसल ब्लोअर का काम किया। लेकिन चीन ने काफी हद तक सबूतों को मिटाने का काम किया। अब ब्रिटेन में रहने वाले यु कुंग ने सोशल मीडिया पर चीन के शंघाई की वो तस्वीरें शेयर की, जिसे चीन शायद कभी दुनिया के सामने नहीं रखता। यु कुंग ने शंघाई में लॉकडाउन के दौरान लोगों को घुट-घुटकर जीते देखा है। यु कुंग और उनकी पत्नी ने लॉकडाउन में लोगों की तस्वीरें खींच, कोरोना के कारण उनकी जिंदगी में आए बदलाव लोगों के सामने शेयर किये।  
 

Asianet News Hindi | Updated : May 26 2020, 10:08 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

यु कुंग ने अपने कैमरे में शंघाई के लोगों की तस्वीरें कैद की। साथ ही यु कुंग ने  डॉक्यूमेंट्री भी बनाई,  जिसमें उसने कोरोना के कारण उनकी जिंदगी में आए प्रभाव को दिखाया। 

212
Asianet Image

शंघाई के एक हॉस्पिटल में काम करने वाली यान ये फ्रंट लाइन वर्कर हैं। उसने अपने पति और बच्चों को खुद से दूर भेज दिया, ताकि उससे ये संक्रमण परिवार वालों में ना फ़ैल जाए। यान को शक है कि ये वायरस उसे उसके मरीजों से मिल सकता है। 

312
Asianet Image

यु के पड़ोसी सिओलिन अपनी मां से बाल काटना सीखते हुए। ये  परिवार शंघाई में वेडिंग ड्रेस स्टूडियो चलाता है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से अब उनके पास एक भी कस्टमर नहीं है। 

412
Asianet Image

कोविड 19 से बचाव के लिए यु के बिल्डिंग की लिफ्ट को डिसइंफेक्ट करता कर्मचारी। वेंलिंग साओ और उसकी पत्नी क्वांलि चेन दोनों बाहर से शंघाई काम करने आए हैं। 
 

512
Asianet Image

कोरोना की वजह से शंघाई की सड़कें इतनी वीरान हो चुकी हैं। 

612
Asianet Image

ब्रिटिश फोटोग्राफर और उसकी पत्नी क्रिस्टल लिउ ने कोरोना में शंघाई की हालत पर डॉक्यूमेंट्री बनाने का फैसला किया। क्यूँकि इस वायरस के कारण दोनों का काम ठप पड़ गया था।  

712
Asianet Image

जिस बिल्डिंग में ये कपल रहता है, उसमें कुल 110 परिवार रहते हैं। बीते कई हफ़्तों से इन्हें बिल्डिंग से बाहर नहीं निकलने दिया गया है। साथ ही बाहर से कोई इनसे मिलने भी नहीं आ सकता।  

812
Asianet Image

चीन ने वायरस से लड़ने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। वहां लॉकडाउन का मतलब सख्त लॉकडाउन। उसमें कोई ढील नहीं दी जाती।  

912
Asianet Image

वुहान से शंघाई काफी दुरी पर बसा है। लेकिन फिर भी यहां सख्त लॉकडाउन है। 

1012
Asianet Image

फोटोग्राफर अपनी दोस्त से वीडियो कॉल पर बात करते हुए। उसने बताया कि ये डॉक्यूमेंट्री बनाने के कारण वो अपने पड़ोसियों से काफी नजदीक आ गया है। 
 

1112
Asianet Image

अमेरिकन किंडरगार्डन की टीचर टिफंनी घर में एक्सरसाइज करते हुए। कोरोना की वजह से उसके क्लासेज भी रोक दिए गए हैं। यु की इस डॉक्टयूमेंटरी ने शंघाई के लोगों के ऊपर  लॉकडाउन का असर दिखाया। 

1212
Asianet Image

यु और उनकी उनकी पत्नी का कहना है कि वो दोनों जानते हैं कि चीन की कहानी दुनिया के सामने रखना कितना सेंसिटिव है। लेकिन वो सिर्फ अपने आसपास की कहानी ही दुनिया को दिखाना चाह रहे हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories