- Home
- Viral
- बिस्किट खाने के बदले 40 लाख सैलरी दे रही है ये कंपनी, साथ में 35 छुट्टियां Free, ऐसे करें अप्लाई
बिस्किट खाने के बदले 40 लाख सैलरी दे रही है ये कंपनी, साथ में 35 छुट्टियां Free, ऐसे करें अप्लाई
हटके डेस्क: अगर आपसे कहा जाए कि आपको अपने जॉब में सिर्फ बिस्किट खाना है और उसके टेस्ट को रिकॉर्ड करने के बदले आपको चालीस लाख मिलेंगे, तो? जाहिर सी बात है पहली बार में आप इसे झूठ ही समझ लेंगे। लेकिन ये नौकरी कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत है। आज के समय में नौकरियों की किल्लत से आप भी वाकिफ होंगे लेकिन बिस्किट कंपनी की जॉब आपके उम्मीदों से बढ़कर है। मौज-मस्ती और आराम से बिस्किट खाते हुए आप भी कमा सकते हैं चालीस लाख रूपये। कैसे... ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर। अंदर इस जॉब से जुडी हर डिटेल दी गई है। साथ ही आप इस जॉब के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं ये भी बताया गया है। तो फिर देर किस बात की...
- FB
- TW
- Linkdin
)
बिस्किट खाकर पैसे कमाने का ये ऑफर दिया है स्कॉटलैंड की एक कंपनी ने। बॉर्डर बिस्किट कंपनी अपने मास्टर बिस्किटर की तलाश में है, जिसे बेस्ट बिस्किट का टेस्ट पहचानना आए।
कंपनी ने इस पोस्ट के लिए वेकेंसी निकाली है। इसके लिए चुने गए शख्स को चालीस लाख सालाना के पैकेज पर रखा जाएगा। साथ ही उसका रहना खाना भी फ्री।
ना सिर्फ इस बिस्किटर को चालीस लाख मिलेंगे बल्कि साल में 35 छुट्टियां भी दी जाएंगी। ये छुट्टियां सैटरडे संडे के अलावा मिलेंगी।
ये सब तो हुई जॉब से जुड़ी सुविधाएं, अब जान लीजिये कि आपको काम क्या करना है? इस जॉब में आपको टेस्ट का धनी होना जरुरी है। यानी आपकी जीभ को स्वाद लगना चाहिए।
बिस्किट में क्या क्या मिला है, ये टेस्ट से ही पकड़ लेने वाले शख्स को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उसे ये भी बताना होगा कि बिस्किट में और क्या मिलाकर उसके टेस्ट को बढ़ाया जा सकता है।
अगर आवेदन करने वाला बिस्किट की सेल बढ़ाने का आइडिया भी देगा, तो उसके आधार पर जॉब पक्की। आइडिया जितने दिलचस्प होंगे शख्स को नौकरी में उतना तवज्जो मिलेगा।
अब बारी आती है जॉब के लिए अप्लाई करने की। तो जो कोई भी इस जॉब के लिए खुद को परफेक्ट समझता है, वो इस कंपनी की वेबसाइट से जॉब के लिए अप्लाई कर सकता है।
साथ ही अगर आप चाहें तो इस कंपनी के लिंक्डइन प्रोफाइल से भी जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी हर थोड़े दिनों में वैकेंसी निकालती है। आप इसे फॉलो कर जॉब के लिए अपडेट ले सकते हैं।