- Home
- Viral
- भूखे लड़के ने बड़े शौक से बनाया वेज बर्गर, खाकर जैसे ही ली डकार मुंह से फूलकर बाहर निकल गई जीभ
भूखे लड़के ने बड़े शौक से बनाया वेज बर्गर, खाकर जैसे ही ली डकार मुंह से फूलकर बाहर निकल गई जीभ
हटके डेस्क: लोगों की जिंदगी में अक्सर ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होती है। इन हालातों में लोग अफ़सोस ही करते नजर आते हैं। अब उटाह में रहने वाले इस लड़के को ही देख लीजिये। इसने अपने लिए बड़े चाव से बर्गर बनाया। लेकिन उसे क्या पता था कि इस बर्गर की वजह से उसका ऐसा हाल हो जाएगा कि वो साफ़-साफ़ कुछ बोल भी नहीं पाएगा। शख्स के बर्गर में छिपकर एक मधुमक्खी बैठ गई। लड़के ने इसपर ध्यान नहीं दिया और बर्गर खा लिया। इसके बाद उसके मुंह का जो हाल हुआ वो दर्दनाक था। लड़के ने खुद इसका वीडियो बनाकर शेयर किया।
| Published : Oct 08 2020, 11:11 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सोशल मीडिया पर एक लड़के द्वारा शेयर किया गया वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। ठीक से बोल नहीं पा रहा है क्यूंकि उसकी जीभ काफी फूली हुई है।
ये घटना घटी उटाह में रहने वाले 20 साल के कोब फ्रीमैन के साथ घटी। उसने खुद के लिए जो बर्गर बनाया था उसका कुछ ऐसा अंजाम होगा उसने सोचा भी नहीं था।
उटाह के वेबर स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कोब को अचानक भूख लगी तो उसने अपने लिए बर्गर बनाने का फैसला किया। कोब ने बड़े चाव से खुद के लिए बर्गर बनाया था।
बर्गर बनाने के बाद वो थोड़ी देर के लिए किचन से बाहर गया। वापस लौटकर उसने प्लेट से बर्गर खाना शुरू किया। पहला बर्गर खत्म करते ही उसके मुंह में जलन होने लगी।
उसने शीशे में मुंह खोलकर देखा तो हैरान रह गया। उसकी जीभ पर एक मधुमक्खी बैठी थी। मधुमक्खी ने उसके जीभ पर डंक मार दिया था। इससे उसकी जीभ काफी फूल गई।
कोब की जीभ उसके मुंह से बाहर निकल गई थी। दरअसल, ये मधुमक्खी आकर उसके बर्गर में बैठ गई थी। कोब ने ध्यान नहीं दिया और बर्गर खा लिया।
बर्गर खाते ही मधुमक्खी ने डंक मार दिया और कोब की जीभ फूलकर मुंह से बाहर आ गई। इसके बाद कोब ने इसका वीडियो बनाया और उसे अपलोड कर दिया। इस वीडियो को अभी तक 53 लाख बार देखा जा चुका है।