- Home
- Viral
- अमेरिका के इस राष्ट्रपति ने रामायण और महाभारत सुनकर बिताया है बचपन, बॉलीवुड फिल्मों के भी हैं शौकीन
अमेरिका के इस राष्ट्रपति ने रामायण और महाभारत सुनकर बिताया है बचपन, बॉलीवुड फिल्मों के भी हैं शौकीन
हटके डेस्क : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) को भारत कितना पसंद है ये कई मौकों पर हम देख चुके हैं। मोदी से उनकी दोस्ती की किस्से हो या उनकी भारत यात्रा। वह हमेशा ही इंडिया के काफी करीब रहे हैं। हाल ही में ओबामा ने अपनी किताब ए प्रोमिस्ड लैंड (A Promised Land) में खुलासा किया कि उनका बचपन रामायण और महाभारत सुनकर बिता है। इंडोनेशिया में उन्होंने अक्सर हिन्दू महाकाव्यों को सुना है, इसी कारण उनके दिल में भारत के लिए एक अलग ही स्थान है। बता दें कि 2010 से पहले वो कभी इंडिया नहीं आए थे, बावजूद इसके उनके दिल में हमेशा से ही भारत के लिए प्यार है।
| Published : Nov 17 2020, 12:28 PM IST / Updated: Nov 17 2020, 01:04 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब ए प्रोमिस्ड लैंड लिखी है। यह किताब 17 नवंबर से स्टोर में उपलब्ध है। इस किताब में उन्होंने अपनी जीवन के कई पहलुओं पर खुलकर बात की है।
होनोलूलू में जन्में अमोरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का बचपन जकार्ता और इंडोनेशिया में अपनी माता और इंडोनेशियाई सौतेले पिता के संग बिता हैं। 6 से 10 साल तक वह इंडोनेशिया में रहे थे।
इस किताब में ओबामा ने अपने इंडोनेशिया में रहे दिनों का भी जिक्र किया है और बताया कि कैसे उनके दिल में भारत के लिए विशेष स्थान इंडोनेशिया में जगा था।
ओबामा ने बताया कि बचपन में इंडोनेशिया में रहते हुए उन्होंने हिंदू कथाओं रामायण और महाभारत के महाकाव्य को बखूबी सुना था। इसी कारण वो भारत को अपने दिल के बहुत करीब मनाते हैं।
अपनी किताब में बराक ओबामा ने लिखा है, 'शायद यह इसका (भारत) विशाल आकार था, जहां दुनिया की आबादी का छठवां हिस्सा रहता है। यहां 2000 से ज्यादा अलग-अलग जातीय समूह हैं और 700 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं।' ओबामा का कहना है कि वह 2010 में बतौर राष्ट्रपति की यात्रा से पहले कभी भारत नहीं आए थे, लेकिन इस देश ने हमेशा मेरी कल्पना में एक खास जगह रखी थी।
उन्होंने कहा कि शायद ऐसा इसलिए था क्योंकि मैंने अपने बचपन का एक हिस्सा इंडोनेशिया में रामायण और महाभारत को सुनने में बिताया था। उन्होंने बताया कि पूर्वी धर्मों में मेरी रुचि हमेशा से ही रही है।
पाकिस्तानी और भारतीय कॉलेज के दोस्तों के बारे में भी ओबामा ने अपनी किताब में लिखा, "मुझे दाल और कीमा खाना मेरे इन्हीं दोस्तों ने सिखाया और तो और बॉलीवुड फिल्मों की तरफ मेरा ध्यान मोड़ दिया।"
बता दें कि ओबामा ने अपनी किताब 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' में 2008 के अमेरिका चुनाव अभियान से लेकर अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के अंत के बारे में लिखा है।
इस किताब में उन्होंने पाकिस्तान के एबटाबाद में अल-कायदा हैड ओसामा बिन लादेन के मारे जाने का भी जिक्र किया है। बता दें कि ओबामा की किताब 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' के दो हिस्से हैं, जिसका पहला हिस्सा 17 नवंबर से वर्ल्ड के बुकस्टोर्स पर उपलब्ध है।