MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Viral
  • रिफाइंड ऑयल की जगह मशीन के तेल में महिला ने छान दिए चिप्स, कड़ाही से उठा सफ़ेद धुआं, फिर हुआ ऐसा खौफनाक अंजाम

रिफाइंड ऑयल की जगह मशीन के तेल में महिला ने छान दिए चिप्स, कड़ाही से उठा सफ़ेद धुआं, फिर हुआ ऐसा खौफनाक अंजाम

हटके डेस्क:  बुढ़ापे में अक्सर लोगों की नजरें कमजोर हो जाती है।  बुजुर्गों को इस दौरान अपनों के ख़ास ख्याल की जरुरत होती है। लेकिन आज के जमाने में बच्चे करियर में सेटल होने के बाद अपनों को छोड़कर अलग हो जाते हैं। भारत में ऐसे मामले विदेशों के मुकाबले कम देखने को मिलते हैं लेकिन अब भारत में भी इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। बुजुर्गों को इस उम्र में कुछ लापरवाहियों के कारण खौफनाक अंजाम भुगतने पड़ते हैं। इसका एक ताजा उदहारण इंग्लैंड के डर्बीशायर में देखने को मिला। यहां रहने वाली 74 साल की एक महिला ने किचन में खाने के तेल की जगह इंजिन ऑयल में चिप्स छान दिए। वैसे तो उसने ये चिप्स खाए नहीं, लेकिन सिर्फ इसके धुंए ने ही उसकी जान ले ली। आइये आपको बताते हैं पूरा मामला... 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 06 2020, 12:35 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

ये शॉकिंग घटना इंग्लैंड के डर्बीशायर के रिप्ले की है। महिला की पहचान 74 साल की कैरोल ओल्डफील्ड के रूप में हुई। 
 

28
Asianet Image

महिला ने गलती से खाना बनाने के लिए कुकिंग ऑयल की जगह इंजिन ऑयल का इस्तेमाल कर लिया। तेल के धुंए के जहर ने महिला की जान ले ली। 

38
Asianet Image

दरअसल, महिला को अचानक भूख लगी। उसके किचन में ही थ्री इन वन ऑयल रखा था।  महिला ने उसी में खाना बना लिया। लेकिन उसे कुछ ठीक नहीं लगा तो उसने दूसरे कमरे में जाकर सोने का फैसला किया।  

48
Asianet Image

महिला दो घंटे के लिए सो गई। जब वो उठी तो पूरा घर सफेद धुंए से भरा था। महिला ने तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया। 

58
Asianet Image

लेकिन तब तक महिला वहीं रही और सफ़ेद धुंए में साँस लेती रही। इतनी देर में ये जहरीला धुआं उसके फेंफड़े में समा गया। 

68
Asianet Image

फायर फाइटर्स वहां पहुंचे जिसके बाद खिड़कियां खोली गई और घर से धुआं निकाला गया। लेकिन इसके बाद महिला की हालत खराब होने लगी। उसे चक्कर आने लगे। 
 

78
Asianet Image

उसे कुछ ही दिन बाद अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां  लाए जाने के मात्र दो दिन बाद उसकी जान चली गई। डॉक्टर्स ने बताया कि इंजिन ऑयल के धुंए के कारण महिला की बॉडी अंदर से बर्बाद हो गई थी। 
 

88
Asianet Image

इस धुंए के जहर ने महिला के दिमाग पर असर डाला और उसे न्यूमोनिया भी हो गया। काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स महिला को बचा नहीं पाए।  

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories