14 सौ साल पहले कब्ज से हो गई थी शख्स की मौत, अब पेट से निकले सिर्फ टिड्डे ही टिड्डे
हटके डेस्क: दुनिया में तकनीक ने काफी तरक्की कर ली है। अब लोग ना सिर्फ आज के समय की, बल्कि इतिहास की कई चीजों के बारे में भी पता लगा सकते हैं। इसी तकनीक की वजह से आज से चौदह साल पहले अमेरिका के टेक्सास से मिले एक कंकाल की मौत के पीछे की वजह साइंटिस्ट्स ने पता लगा ली है। इस शख्स का कंकाल खुदाई के दौरान पुरातत्व विभाग के हाथ लगा था। इसके बाद ही इस ममी की जांच की जा रही थी। अब पता लगा लिया गया है कि आखिर इस शख्स की मौत कैसे हुई थी?
| Published : Dec 16 2020, 01:32 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
ममी की उम्र 14 सौ साल पता लगाई गई है। रिसर्च में सामने आया कि अपने आखिरी समय में उसने सर्फ और सिर्फ टिड्डे खाए थे। कीड़े खाने की वजह से उसकी मौत हुई थी।
ममी को कब्ज की समस्या भी थी। उसका कोलन नॉर्मल से 6 गुना अधिक सूजा हुआ था। टेक्सास के लोअर पेक्स कैनियनलैंड्स के पास रिसर्चर्स को इसकी ममी मिली थी।
जांच टीम में शामिल बोफ्फिन्स नाम के शोधकर्ता ने बताया कि इस ममी की मौत हजारों साल पहले हो गई थी। इसकी मौत की असली वजह कब्ज थी।
जब टीम ने उसकी आंतों की जांच की, तो उसमें उन्हें सिर्फ और सिर्फ टिड्डे मिले। यानी अपने आखिरी समय में उसने कई महीनों तक सिर्फ टिड्डे खाए थे।
टिड्डे खाने की वजह से उसे चागस नाम की एक बीमारी हो गई थी, जिसकी वजह से उसका डाइजेस्टिव सिस्टम पूरी तरह ब्लॉक हो गया था। लास्ट में कई दिनों तक पॉटी ना कर पाने की वजह से उसकी मौत हो गई।
रिसर्च में एक और बात जो सामने आई वो ये कि मौत के वक्त शख्स हिलडुल भी नहीं पा रहा था। वो बेहद कमजोर था और मरने के दो से तीन महीने तक उसे सिर्फ टिड्डे खिलाए गए थे क्यूंकि वो प्रोटीन से भरे होते हैं।
इस ममी को 1937 में ढूंढा गया था। इसके बाद 1968 तक ये प्राइवेट म्यूजियम में रखा गया। 70 के दशक के बाद इसे साइंटिफिक स्टडी के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा।