- Home
- Viral
- इस शख्स के सामने बच्चा पैदा करना चाहती है 13 साल की मां, अब किया खुलासा: बेटा चाहिए या बेटी?
इस शख्स के सामने बच्चा पैदा करना चाहती है 13 साल की मां, अब किया खुलासा: बेटा चाहिए या बेटी?
हटके डेस्क: मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास होता है। लेकिन मात्र 13 साल में मां बनना ख़ुशी की बात है या चिंता की? दुनिया में रूस की दरया अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सिर्फ 13 साल की उम्र में ये बच्ची खुद एक बच्चे की मां बनने वाली है। हेल्थ कॉम्प्लिकेशन के बीच दरया मां बनने को लेकर काफी एक्साइटेड है। सोशल मीडिया पर दरया अपनी प्रेग्नेंसी की डिटेल शेयर करती रहती है। दरया के होने वाला बच्चे का पिता मात्र 10 साल का है। इस कपल की इंटरनेट पर काफी चर्चा होती रहती है। अब दरया ने लोगों के साथ शेयर किया है कि आखिर वो किसके सामने अपने होने वाले बच्चे को जन्म देगी। साथ ही उसने बताया कि उसे बेटा चाहिए या बेटी?
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
रूस की स्कूल स्टूडेंट दरया इस साल सितंबर में बच्चे को जन्म देने वाली है। दरया ने लोगों के सामने टीवी शो पर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
दरया ने उस दौरान 10 साल के इवान को इस बच्चे का पिता बताया था। इवान ने भी इस बात को स्वीकारा था।
टीवी शो पर दरया ने कहा था कि सेक्स करने का आइडिया उसका था। सोशल मीडिया पर दरया के लाखों फॉलोवर्स हैं। वो दरया से उसकी प्रेग्नेंसी से जुड़े सवाल पूछते रहते हैं।
अब दरया ने बताया कि इवान ने उससे काफी रिक्वेस्ट की है कि वो बच्चे को उसके सामने पैदा करे। दरया ने बताया कि इवान ने हाथ जोड़कर उससे इसकी भीख मांगी है।
इसके साथ ही दरया ने बताया कि उसे बेटा चाहिए। उसने अपने फॉलोवर्स को बताया कि वो एक बेटे की मां बनना चाहती है।
बता दें कि दरया ने बाद में इस बात का खुलासा किया था कि इस बच्चे का असली पिता इवान नहीं है। उसका एक मोटे बच्चे ने रेप किया था। इसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थी।
इस खुलासे के बाद भी इवान ने बच्चे को अपना नाम दिया है। उसने कहा कि वो बच्चे का पिता है और अपनी प्रेमिका का प्रेग्नेंसी के दौरान वो पूरा ख्याल रखेगा।
जैसे-जैसे दरया की प्रेग्नेंसी डेट पास आ रही है, उसके मन का खौफ बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर उसने बताया कि कैसे डिलीवरी डेट नजदीक आने पर उसकी हालत खराब हो रही है?
हाल ही में दरया ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स, जिनकी संख्या 1 लाख 13 हजार है से सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इस दौरान उसके फॉलोवर्स ने कई तरह के सवाल पूछे थे।
दरया ने बताया कि अब उसे अपने पेट पर स्ट्रेच मार्क नजर आ रहे हैं। उसने कभी सोचा नहीं था कि उसकी बॉडी में ये मार्क्स आएंगे पर अब उन्हें ये दिखने लगे हैं।